cy520520 Publish time 2 hour(s) ago

हिमाचल में कैसा रहेगा 19 फरवरी का मौसम? पांच जिलों में बारिश की संभावना, अटल टनल रोहतांग में बर्फबारी से मौसम सुहावना

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/18/article/image/Himachal-1771437543363_m.webp

मौसम विभाग ने पांच जिलों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान दिया (फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, मनाली। मौसम विज्ञान केंद्र, शिमला ने 19 फरवरी के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को प्रदेश के पांच जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। इनमें कुल्लू, सोलन, लाहौल-स्पीति, सिरमौर और ऊना शामिल है। IMD के मुताबिक इन राज्यों में अधिकतम तापमान 17°C और न्यूनतम तापमान 7°C तक रह सकता है।

बुधवार की बात करें तो अटल टनल रोहतांग की ओर गए पर्यटकों का स्वागत बर्फ के फाहों से हुआ, जिससे वे खुशी से झूम उठे। लाहौल घाटी में भी बर्फ के फाहे गिरे। मनाली के निकटवर्ती पर्यटन स्थल सोलंगनाला में दिनभर पर्यटकों का मेला लगा रहा। सुबह से घाटी में बादल छाए थे, जिससे हिमपात की उम्मीद जगी थी। खुशनुमा मौसम उनके आकर्षण का केंद्र बन गया।

उन्होंने अटल टनल रोहतांग के साउथ और नार्थ पोर्टल सहित सिस्सू में बर्फ के फाहों का आनंद लिया। हिमपात की गति तेज होते देख लाहौल-स्पीति प्रशासन ने सभी को दोपहर बाद मनाली भेज दिया। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात और घाटी में बारिश होने से लोग ठंड से ठिठुर गए। रोहतांग दर्रे, शिंकुला, बारालाचा और कुंजम में आधा फीट हिमपात हुआ है।

दूसरी ओर, बर्फ के फाहे हवा के साथ सोलंगनाला भी पहुंचे। पर्यटकों ने बर्फ से ढके सोलंग मैदान में साहसिक खेलों का भी आनंद लिया। कारोबारी तुला और जगदीश ने बताया कि सोलंगनाला से लेकर अटल टनल तक पर्यटकों का मेला लग गया।

होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष रोशन ठाकुर ने कहा कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हो रहे हिमपात से आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि अटल टनल में हिमपात की गति तेज होते देख पर्यटकों को वापस मनाली भेज दिया गया। वीरवार को अटल टनल की ओर पर्यटकों की आवाजाही मौसम पर निर्भर रहेगी।
Pages: [1]
View full version: हिमाचल में कैसा रहेगा 19 फरवरी का मौसम? पांच जिलों में बारिश की संभावना, अटल टनल रोहतांग में बर्फबारी से मौसम सुहावना