LHC0088 Publish time 1 hour(s) ago

होली स्पेशल रेल : गोंदिया–पटना और टाटा–कटिहार के लिए नई ट्रेनें, समय और स्टॉपेज जानें

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/19/article/image/Eastern-Railway-Announces-Holi-Special-Trains-1771444038322_m.webp

यात्रियों के लिए खुशखबरी! गोंदिया–पटना और टाटा–कटिहार होली स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी



संवाद सूत्र, सिमुलतला (जमुई)। भारतीय रेल : होली के मौके पर घर लौटने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। पूर्व रेलवे ने भारी भीड़ को देखते हुए गोंदिया–पटना और टाटा–कटिहार के बीच स्पेशल होली ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में आसनसोल पीआरओ ने बुधवार शाम को आधिकारिक विज्ञप्ति जारी की।
गोंदिया–पटना होली स्पेशल ट्रेन

ट्रेन संख्या 08861 गोंदिया–पटना होली स्पेशल 2 मार्च (सोमवार) को सुबह 11:00 बजे गोंदिया से रवाना होगी और अगले दिन शाम 3:00 बजे पटना पहुंचेगी। वहीं ट्रेन संख्या 08862 पटना–गोंदिया होली स्पेशल 3 मार्च (मंगलवार) को शाम 5:15 बजे पटना से खुलेगी और अगले दिन रात 11:00 बजे गोंदिया पहुंचेगी। यह ट्रेन अपने मार्ग में पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए इन ट्रेनों में साधारण दूसरी श्रेणी, स्लीपर क्लास और वातानुकूलित सीटें उपलब्ध होंगी।
टाटा–कटिहार होली स्पेशल ट्रेन

ट्रेन संख्या 08181 टाटा–कटिहार होली स्पेशल 2 मार्च (सोमवार) से 30 मार्च 2026 (सोमवार) तक कुल 5 फेरे लगाएगी। यह ट्रेन दोपहर 1:00 बजे टाटा से खुलेगी और अगले दिन सुबह 7:30 बजे कटिहार पहुंचेगी। वहीं ट्रेन संख्या 08182 कटिहार–टाटा होली स्पेशल 3 मार्च 2026 (मंगलवार) से 31 मार्च (मंगलवार) तक कुल 5 फेरे लगाएगी। यह ट्रेन सुबह 10:30 बजे कटिहार से खुलेगी और अगले दिन सुबह 4:30 बजे टाटा पहुंचेगी। दोनों ट्रेनों का मार्ग पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों से होकर जाता है और इन स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहराव रहेगा।

ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए साधारण दूसरी श्रेणी, स्लीपर क्लास और वातानुकूलित सीटें उपलब्ध होंगी। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से कहा है कि वे यात्रा की योजना पहले से बना लें और टिकट बुकिंग समय पर कर लें, ताकि होली के त्यौहार पर सुरक्षित और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित की जा सके।
Pages: [1]
View full version: होली स्पेशल रेल : गोंदिया–पटना और टाटा–कटिहार के लिए नई ट्रेनें, समय और स्टॉपेज जानें