मर्दों को तुरंत इम्प्रेस करती हैं ये 6 आउटफिट डिटेल्स, पहली डेट पर जरूर रखें इन बातों का ध्यान
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/18/article/image/what-men-notice-in-an-outfit-1771395954155_m.webpपुरुष आपके आउटफिट में सबसे पहले क्या देखते हैं? यहां जानें (Image Source: AI-Generated)
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर लड़कियों को लगता है कि लड़के कपड़ों पर ज्यादा ध्यान नहीं देते, लेकिन यह सच नहीं है। लड़के फैशन के भारी-भरकम शब्दों को भले न समझें, लेकिन वे यह जरूर नोटिस करते हैं कि आप कैसी दिख रही हैं। इस आर्टिकल में हम आपको उन 6 छोटी-छोटी आउटफिट डिटेल्स के बारे में बता रहे हैं, जो मर्दों को तुरंत इम्प्रेस करती हैं।
https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/18/template/image/styling-tips-for-women-1771396535640.jpg
(Image Source: AI-Generated)
लाल रंग का कमाल
मनोविज्ञान भी मानता है कि लाल रंग आकर्षण का प्रतीक है। अगर आप कंफ्यूज हैं कि क्या पहनें, तो रेड कलर चुन सकती हैं। यह न केवल आपको भीड़ से अलग दिखाता है, बल्कि यह रंग कॉन्फिडेंस और एनर्जी को दर्शाता है। एक अच्छी फिटिंग वाली लाल ड्रेस या एक सिंपल रेड टॉप भी उनका ध्यान तुरंत आपकी ओर खींच सकता है।
सही फिटिंग है सबसे जरूरी
सबसे महंगी ड्रेस भी खराब लग सकती है अगर उसकी फिटिंग सही न हो। लड़कों को अक्सर वे आउटफिट्स पसंद आते हैं जो बहुत ज्यादा ढीले न हों और न ही बहुत ज्यादा टाइट, जिसमें आप कम्फर्टेबल फील करें। ऐसे कपड़े चुनें जो आपके फिगर को सही तरीके से कॉम्प्लिमेंट करें। याद रखें, जब आप अपने कपड़ों में कम्फर्टेबल होती हैं, तो आपके चेहरे पर एक अलग ही आत्मविश्वास दिखता है।
मिनिमल एक्सेसरी
कहते हैं कि खूबसूरती सादगी में होती है। बहुत भारी-भरकम एक्सेसरी की जगह, एक मिनिमल-सी चेन या छोटा-सा पेंडेंट मर्दों को ज्यादा आकर्षक लगता है। यह आपकी गर्दन और कॉलर बोन की तरफ एक बहुत ही शालीन तरीके से ध्यान खींचता है। यह डिटेल छोटी है, लेकिन इसका असर बहुत गहरा होता है।
https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/18/template/image/Indian-couple-1771396559466.jpg
(Image Source: AI-Generated)
खुली जुल्फें और नेचुरल लुक
जी हां, यह आपके पूरे लुक का सबसे अहम हिस्सा है। ज्यादातर मर्दों को \“नेचुरल ब्यूटी\“ ज्यादा भाती है। इसलिए, चेहरे पर बहुत ज्यादा मेकअप की जगह हल्का और फ्रेश मेकअप रखें। साथ ही, बालों को खुला रखना या एक सिंपल हेयरस्टाइल बनाना, एक टाइट जूड़े की तुलना में ज्यादा रोमैटिक और अट्रैक्टिव लगता है।
अच्छी खुशबू कभी न भूलें
आपकी ड्रेस के बाद जो चीज सबसे ज्यादा याद रह जाती है, वह है आपकी खुशबू। एक अच्छी और हल्की सुगंध किसी को भी आपका दीवाना बना सकती है। ध्यान रहे, बहुत तेज परफ्यूम लगाने से बचें, लेकिन एक माइल्ड फ्रेगरेंस जरूर इस्तेमाल करें। जब आप उनके करीब से गुजरेंगी, तो वह खुशबू उन्हें आपकी याद दिलाती रहेगी।
फुटवियर
वैसे तो, यह इस पर निर्भर करता है कि आप कहां जा रही हैं, लेकिन हील्स अक्सर एक डेट के लिए क्लासिक चॉइस मानी जाती हैं। हील्स आपके पोश्चर को बदल देती हैं, जिससे आप ज्यादा एलिगेंट और कॉन्फिडेंस से भरी लगती हैं, लेकिन अगर डेट किसी कैजुअल जगह पर है, तो साफ-सुथरे और स्टाइलिश स्नीकर्स भी आपको \“कूल गर्ल\“ वाला वाइब दे सकते हैं।
यह भी पढ़ें- प्लेन साड़ी पहनकर हो गई हैं बोर? इन 5 फैशन ट्रिक्स को अपनाकर दिखें गॉर्जियस और स्टाइलिश
यह भी पढ़ें- बर्फ की सिल्लियां ढोने वाला थैला कैसे बना Gen-Z का फैशन स्टेटमेंट? पढ़ें Tote Bag की दिलचस्प कहानी
Pages:
[1]