cy520520 Publish time 2026-2-19 05:56:26

रेल यात्रियों के लिए गुड न्यूज! अब ट्रेनों में गंदे टॉयलेट से मिलेगा छुटकारा, रेलवे ने किया ये बड़ा बदलाव

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/19/article/image/download-1771440251058_m.webp



जागरण संवाददाता, प्रयागराज। ट्रेन का टॉयलेट इस्तेमाल करने के दौरान जंजीर से बंधे मग और टपकते नल से यात्रियों को अब मुक्ति मिलने वाली है। नवप्रयोग के रूप में इनके स्थान पर जेट स्प्रे लगेंगे। इससे यात्रियों को तो सुविधा होगी ही, टॉयलेट में साफ-सफाई भी बेहतर हो सकेगी। रेलवे ने अपने टॉयलेट के पुराने और असुविधाजनक ढर्रे को भी पूरी तरह बदलने के लिए निर्देश जारी कर दिया है।

अक्सर यात्रा के दौरान यात्रियों की सबसे बड़ी शिकायत टॉयलेट के फर्श पर जमा पानी और गंदगी को लेकर होती थी। मग से पानी इस्तेमाल करने पर फर्श गीला हो जाता था और समय के साथ फर्श असमतल होने के कारण वहां छोटे-छोटे गड्ढे बन जाते थे, जिनमें पानी जमा होने से बदबू और संक्रमण का खतरा बना रहता था।

रेलवे बोर्ड ने यात्रियों के इसी \“नेगेटिव फीडबैक\“ को गंभीरता से लेते हुए मग को विदाई देने का फैसला किया है। अब जेट स्प्रे के इस्तेमाल से पानी सीधे टारगेट पर जाएगा, जिससे फर्श पर पानी का फैलाव कम होगा। टॉयलेट के फर्श पर पानी नहीं जमा होगा, जिससे फिसलन और गंदगी की समस्या खत्म हो जाएगी। पुराने मग की तुलना में जेट स्प्रे का इस्तेमाल ज्यादा स्वच्छ और आधुनिक है।

उत्तर रेलवे में सफल परीक्षण के बाद अब उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) इस व्यवस्था को लागू करने जा रहा है। पहले चरण में 10 प्रमुख ट्रेनों का चयन किया जा है, जिन्हें पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर जेट स्प्रे से लैस किया जाएगा। इनमें प्रयागराज एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस, मुंबई दुरंतो, संगम एक्सप्रेस, कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस आदि शामिल हैं।

इसे लगाने के बाद तीन महीनों तक यात्रियों के अनुभव और फीडबैक को परखा जाएगा। अगर यह प्रयोग सफल रहता है, तो आने वाले समय में हर कोच के टायलेट में इसे लगा दिया जाएगा। सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि एसी कोचों में यह बदलाव किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- होली पर घर जाने की टेंशन खत्म: टाटानगर और रांची से बिहार-उप्र के लिए चलेंगी 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा शेड्यूल
Pages: [1]
View full version: रेल यात्रियों के लिए गुड न्यूज! अब ट्रेनों में गंदे टॉयलेट से मिलेगा छुटकारा, रेलवे ने किया ये बड़ा बदलाव