deltin33 Publish time 2 hour(s) ago

हापुड़ में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले दोनों छात्र थे होनहार, मौत के बाद परिवार में मचा हाहाकार

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/19/article/image/Death-(28)-1771460033027_m.webp

हापुड़ में परीक्षा देकर लौट रहे दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत।



केशव त्यागी, हापुड़। परिवार की गरीबी, आर्थिक तंगी व समाज में खुद को स्थापित करने के लिए दो छात्र दिन-रात मेहनत कर रहे थे। उन्हें नहीं पता था कि लापरवाही उनकी जिंदगी को छीन लेगी और परिवार के सपने चकनाचूर हो जाएंगे।

बुधवार की सुबह धौलाना थाना क्षेत्र के पिलखुवा मार्ग पर कंदौला पुलिया के पास दुर्घटना में दो छात्रों की मौत के पास न केवल परिवार की उम्मीदें टूटी बल्कि, उनमें हाहाकार मच गया। छात्रों की मौत पर स्वजन बिलखते हुए दिखाई दिए।
सपनों का सफर जो अधूरा रह गया

जुबैर, अयान और रियान तीनों पटेल स्मारक इंटर कॉलेज के मेधावी छात्र थे, जिनकी दोस्ती स्कूल में मिसाल मानी जाती थी। वह राजपूताना रेजीमेंट इंटर कालेज, पिलखुवा से परीक्षा देकर घर लौट रहे थे। सुबह घर से निकलते वक्त जुबैर ने खाली पेट ही परीक्षा केंद्र की ओर रुख किया था, क्योंकि परिवार की आर्थिक तंगी के बीच वह समय से पहुंचना चाहता था। जुबैर चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था और परिवार की उम्मीदों का केंद्र था।

उसके पिता इकबाल मसूरी-गुलावठी रोड पर औद्योगिक क्षेत्र में मजदूरी करते हैं, जबकि अयान के पिता फईम धौलाना में एक छोटी दुकान पर काम करते हैं। रियान के पिता वकील भी मजदूरी से परिवार चलाते हैं। तीनों दोस्त पढ़ाई में अव्वल थे और एक-दूसरे को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते थे। जुबैर और अयान का सपना था कि वह मेहनत से परिवार को गरीबी से उबार लेंगे, लेकिन यह दुर्घटना में उनकी मौक ने सपनों को भी रौंद दिया।
परिवारों का दर्द, आंसू और सिसकियां

घटना की खबर फैलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जुबैर की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वह वह बार-बार कह रही थी कि मेरा बेटा तो बस पढ़ाई करता था, वह घर का सहारा था। अयान के घर में भी चीख-पुकार मची हुई थी। पिता फईम ने बताया कि उनकी जिंदगी उजड़ गई। बच्चे परीक्षा देकर खुश थे, लेकिन अब सब खत्म। रियान के परिवार वाले अस्पताल में उसकी सलामती की दुआ कर रहे हैं।

गांव के बुजुर्गों का कहना है कि तीनों बच्चे बेहद संस्कारी और होनहार थे। कभी किसी से झगड़ा नहीं करते थे, बस पढ़ाई और दोस्ती में लगे रहते थे। एक ग्रामीण ने आंसू पोछते हुए कहा। बड़ी संख्या में लोग पीड़ित परिवारों के घर पहुंचकर ढांढस बंधा रहे हैं, लेकिन इस अपूरणीय क्षति की भरपाई कौन करेगा?

यह भी पढ़ें- हापुड़ में दर्दनाक सड़क हादसा, परीक्षा से लौट रहे छात्रों को पिकअप ने रौंदा; दो की मौत
Pages: [1]
View full version: हापुड़ में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले दोनों छात्र थे होनहार, मौत के बाद परिवार में मचा हाहाकार