deltin33 Publish time 3 hour(s) ago

दिल्ली पुलिस के SHO ने सीपीआर देकर बचाई कार चालक की जान, पार्लियामेंट हाउस के पास हुआ हादसा

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/19/article/image/police-(45)-1771451041630_m.webp

दिल्ली पुलिस के एसएचओ ने सीपीआर देकर कार चालक की बचाई जान।



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजीव चौक मेट्रो पुलिस स्टेशन के एसएचओ ने पार्लियामेंट हाउस के पास एक बंद कार के अंदर बेहोश पड़े व्यक्ति को गंभीर हालत में देखकर समय पर सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) देकर उसकी जान बचाई।

उन्होंने बताया कि यह घटना मंगलवार शाम को रूटीन पेट्रोलिंग के दौरान हुई, जब एसएचओ तेज दत्त गौड़ ने एक खड़ी कार और उसके अंदर बैठे चालक को देखा, जो बेहोशी की हालत में था।

मेट्रो पुलिस के उपायुक्त के मुताबिक, करीब से देखने पर अधिकारी ने देखा कि गाड़ी अंदर से लाक थी और चालक की हालत गंभीर लग रही थी। यह देखकर आसपास भीड़ जमा हो गई, लेकिन उसकी मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। यह देखकर गौड़ तुरंत चालक के पास पहुंचे और पीड़ित तक पहुंचने का कोई और रास्ता न मिलने पर पुलिस अधिकारी ने गाड़ी का शीशा तोड़ दिया और चालक को तुरंत बाहर निकाला।

जब चालक को होश नहीं आया तो एसएचओ ने मौके पर ही सीपीआर देना शुरू किया। कुछ मिनट की कोशिशों के बाद, चालक को होश आ गया और अधिकारी की तुरंत कार्रवाई से उसकी जान बच सकी। बाद में उस व्यक्ति की पहचान भारत सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी के चालक के रूप में हुई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाद में उसे मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- कुख्यात गैंगस्टर बाबी कबूतर गिरफ्तार, 16 हत्याओं में था शामिल; लॉरेंस बिश्नोई से कनेक्शन
Pages: [1]
View full version: दिल्ली पुलिस के SHO ने सीपीआर देकर बचाई कार चालक की जान, पार्लियामेंट हाउस के पास हुआ हादसा