cy520520 Publish time 3 hour(s) ago

फिरोजाबाद में खाना बनाते समय सिलेंडर में लीकेज से लगी भीषण आग, 5 लोग बुरी तरह झुलसे

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/19/article/image/download-1771450187790_m.webp

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लीकेज से पांच लोग झुलस गए। मटेसना के गांव हलपुरा में बुधवार शाम छह बजे हुई घटना से अफरा-तफरी मच गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और किसी तरह सिलेंडर को बाहर निकाला। झुलसे लोगों को एंबुलेंस से ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। वहां उनका उपचार चल रहा है।

गांव हलपुरा निवासी दिनेश कुमार मजदूरी करते हैं। बुधवार शाम को उनकी पत्नी रेनू गैस सिलेंडर पर खाना बना रही थीं। 16 वर्षीय बेटी दीप्ति, छह वर्षीय नाती गणेश, बेटे की साली 16 वर्षीय भावना निवासी जसवंतनगर, इटावा और उसकी बहन 24 वर्षीय चांदनी पास में बैठी थी। तभी सिलेंडर की पाइप में लीकेज की वजह से आग लग गई।

आग की लपट फैली तो पास में बैठे लोग भी झुलस गए। चीख पुकार मची तो गांव के लोग भागकर पहुंचे। किसी तरह भीगा कपड़ा डालकर आग बुझाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। झुलसे लोगों को एंबुलेंस से सरकारी ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। जहां सभी की हालत स्थिर बताई गई है।

सूचना पर तहसीलदार अजय कुमार ने अस्पताल में जाकर झुलसे से हुए लोगों का हाल जाना। थानाध्यक्ष विमिलेश त्रिपाठी ने बताया कि सिलेंडर में लीकेज से मां-बेटी समेत पांच लोग झुलसे हैं। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें- शादी के दिन प्रेमी संग भाग गई दुल्हन, सोने और चांदी के जेवर संग कैश भी गायब; फिरोजाबाद में एफआईआर
Pages: [1]
View full version: फिरोजाबाद में खाना बनाते समय सिलेंडर में लीकेज से लगी भीषण आग, 5 लोग बुरी तरह झुलसे