deltin33 Publish time 2026-2-19 02:25:41

पिता के साहस ने बचाई जान, बेटी को दबोच कर ले जा रहे तेंदुए से अकेले भिड़ गया पिता

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/19/article/image/lakhimpur-news-(6)-1771448831530_m.webp

तेंदुए के हमले में घायल बेटी को सीएचसी फरधान में लेकर पहुंचा पिता



संवाद सूत्र, जागरण लखीमपुर। फरधान सीएचसी क्षेत्र के गांव रामपुर गोकुल निवासी एक बालिका को मंगलवार देर शाम खेत में मौजूद तेंदुआ ने दबोच लिया। बच्ची की चीख पुकार सुनकर घर में मौजूद उसका पिता व आसपास के अन्य लोग खेत पहुंच गए।

इस दौरान बेटी को बचाने के लिए पिता तेंदुए से भिड़कर उसके जबड़े से छुड़ाकर सीएचसी लेकर पहुंचा। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

गोला वन रेंज क्षेत्र के गांव रामपुर गोकुल निवासी आठ वर्षीय स्वाति देवी कक्षा दो की छात्रा है। मंगलवार शाम घर के पास स्थित सरसों के खेत में वह शौच के लिए गई थी। इस दौरान खेत से निकले तेदुएं ने उस पर झपटा मारकर पकड़ लिया। स्वाति की चीख सुनकर घर में मौजूद पिता प्रेम सागर सहित आस पास के घरों में मौजूद लोग खेत की और दौड़ पड़े।

खेत पर पहुंचे लोगों ने तेदुएं को स्वाति को खींचकर ले जाते थे। बताते हैं कि बेटी के लिए पिता प्रेम सागर तेंदुए से भिड़ ग्ए। वहीं अन्य ग्रामीणाें के शोर शराबा आदि मचाने पर तेंदुआ स्वाति को छोड़कर खेतों में भाग गया। तेंदुए के हमले से स्वाति के गर्दन पर घाव हो गए।

इस पर घरवाले उसे लेकर सीएचसी फरधान पहुंचे। वहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि बुधवार को वह जिला अस्पताल से गायब मिली। बताते हैं कि घरवाले बेहतर इलाज के लिए उसे किसी निजी अस्पताल लेकर गए हैं।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर में हाथियों के झुंड ने 4 एकड़ गेहूं की फसल रौंदी, रोज अलग-अलग गांवों में मचा रहे तबाही


स्वाति के गर्दन मेंं बाएं तरफ ज्यादा गहरे घाव थे। इसलिए उसे प्राथमिक उपचार मुहैया कराकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया था।


                                                                        डॉ. अमित वाजपेयी, अधीक्षक सीएचसी फरधान
Pages: [1]
View full version: पिता के साहस ने बचाई जान, बेटी को दबोच कर ले जा रहे तेंदुए से अकेले भिड़ गया पिता