cy520520 Publish time 2 hour(s) ago

प्रयागराज में बड़ी चोरी की वारदात: ज्वेलरी की दुकान से ढाई किलो चांदी और 40 ग्राम सोने के गहने उड़ा ले गए चोर

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/19/article/image/download-1771439603611_m.webp

प्रतीकात्मक तस्वीर



संवाद सूत्र, जागरण प्रयागराज। कोरांव क्षेत्र के महुआव गांव में मंगलवार रात चोरों ने एक ज्वेलरी की दुकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण उठा ले गए। घटना की जानकारी सुबह होने पर पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।

नैडी गांव निवासी देवनाथ सोनी पुत्र रामचंद्र सोनी ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उन्होंने कोरांव-कोहड़ार मार्ग पर महुआव गांव में किराये के मकान में ज्वेलरी की दुकान खोल रखी है। मंगलवार रात वह दुकान बंद कर घर चले गए थे।

देर रात चोरों ने दुकान का ताला काटकर अंदर प्रवेश किया और अलमारी में रखे करीब ढाई किलो चांदी के गहने तथा लगभग 40 ग्राम सोने के आभूषण उठा ले गए। बुधवार सुबह मकान मालिक ने फोन कर दुकान का ताला टूटा होने की जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में काले हिरणों को कुचलने का प्रयास, तीन आरोपी गिरफ्तार
Pages: [1]
View full version: प्रयागराज में बड़ी चोरी की वारदात: ज्वेलरी की दुकान से ढाई किलो चांदी और 40 ग्राम सोने के गहने उड़ा ले गए चोर