deltin33 Publish time 2 hour(s) ago

₹50 हजार का इनामी बदमाश चढ़ा STF के हत्थे, गोतस्करी के मामले में एक साल से फरार था फरार

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/19/article/image/praygraj-news-1771442281685_m.webp

एसटीएफ की गिरफ्त में 50 हजार का इनामी



जागरण संवाददाता, प्रयागराज। पिछले एक साल से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी धीरेंद्र कुमार गुप्ता को आखिरकार स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने दबोच लिया है। वह चंदौली जिले के सैय्यदराजा थाना से वांछित था। अभियुक्त धीरेंद्र थरवई थाना क्षेत्र के फैजुल्लापुर हेतापट्टी गांव का निवासी है। उसने अपना वाहन गोतस्करों को किराए पर दिया था, जिसके चलते उसके खिलाफ मुकदमे में नाम बढ़ाया गया था।

बताया गया है कि वांछित और पुरस्कार घोषित अपराधियों की धरपकड़ के लिए एसटीएफ के शैलेश प्रताप सिंह की ओर से टीम लगाई गई थी। इसी दौरान इनामी अभियुक्त के बारे में पता चला। तब एसटीएफ इंस्पेक्टर जेपी राय के नेतृत्व में दारोगा गुलजार सिंह, हेड कांस्टेबल प्रभंजन पांडेय, अजय सिंह यादव, सोनू यादव, उदय प्रताप सिंह व अखंड प्रताप की टीम ने बुधवार को हेतापट्टी के पास से घेराबंदी करके अभियुक्त धीरेंद्र को दबोच लिया।

एसटीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि थरवई निवासी धीरेंद्र का एक वाहन है, जिसे किराए पर चलवाता है। एक साल पहले थरवई निवासी गोतस्कर रूपचंद्र यादव ने वाहन को किराए पर लिया और फिर उसमें गोवंश लोड करके पश्चिम बंगाल ले जा रहा था।

चंदौली में सैय्यदराजा थाने की पुलिस ने वाहन को घेरकर पकड़ा और फिर मुकदमा कायम किया। विवेचना के दौरान वाहन धीरेंद्र का नाम सामने आया, जिसकी गिरफ्तारी न होने पर इनाम घोषित किया गया था।
Pages: [1]
View full version: ₹50 हजार का इनामी बदमाश चढ़ा STF के हत्थे, गोतस्करी के मामले में एक साल से फरार था फरार