cy520520 Publish time Yesterday 23:56

आईसीएआई धनबाद शाखा की नई प्रबंधन समिति गठित, सीए मुकेश अग्रवाल बने अध्यक्ष

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/18/article/image/ICAI-Mukesh-Agrwal-1771406103727_m.webp

आईसीएआई धनबाद ब्रांच प्रबंधन समिति के नए पदाधिकारी।



जागरण संवाददाता, धनबाद। आईसीएआई धनबाद ब्रांच की 2026-27 की प्रबंधन समिति का पुर्नगठन मंगलवार को हुआ। इसका गठन शाखा के प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण, पेशेवर मानकों के उन्नयन तथा सदस्यों एवं विद्यार्थियों के हितों के प्रभावी संरक्षण के उद्देश्य से किया गया है।

सीए मुकेश अग्रवाल अध्यक्ष चुने गए। इसके अलावा सीए पंकज कुमार सिंह उपाध्यक्ष, सीए पंकज खरकिया सचिव, सीए निखिल अग्रवाल कोषाध्यक्ष, सीए वीरेंद्र शर्मा सीआइसीएएसए चेयरमैन, सीए शशांक शेखर जायसवाल कार्यकारी सदस्य बने।

नवगठित समिति ने शाखा के समग्र विकास, सतत व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रमों की गुणवत्ता वृद्धि, कराधान (प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष कर) विषयों पर जागरूकता तथा जीएसटी एवं अन्य विधिक अनुपालनों के क्षेत्र में सदस्यों को अद्यतन मार्गदर्शन प्रदान करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

समिति ने यह भी कहा कि वित्तीय अनुशासन, पारदर्शिता एवं संस्थागत उत्तरदायित्व को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करते हुए शाखा की गतिविधियों को अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाया जाएगा।
Pages: [1]
View full version: आईसीएआई धनबाद शाखा की नई प्रबंधन समिति गठित, सीए मुकेश अग्रवाल बने अध्यक्ष