LHC0088 Publish time 2026-2-18 23:56:07

होली पर धनबाद होकर चलेंगी रांची-गोरखपुर, झंझारपुर और सांतरागाछी-दरभंगा स्पेशल ट्रेनें

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/18/article/image/Holi-Special-Train-1771439112484_m.webp

धनबाद होकर चलेंगी तीन होली स्पेशल ट्रेनें।



जागरण संवाददाता, धनबाद। होली में उत्तर बिहार और पूर्वांचल जानेवाले यात्रियों के लिए होली स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। दक्षिण पूर्व रेलवे ने रांची से गोरखपुर, रांची से मधुबनी के झंझारपुर और सांतरागाछी से दरभंगा के लिए त्योहार स्पेशल ट्रेनों की घोषणा कर दी है। रांची व बंगाल से चलने से चलने वाली ट्रेनों का लाभ धनबाद और बोकारो के यात्रियों को भी मिलेगा।
इन तिथियों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

[*]
08629 रांची-गोरखपुर स्पेशल
दो से 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी। रांची से रात 11:55 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात 9:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
[*]
08640 गोरखपुर-रांची स्पेशल
चार मार्च से एक अप्रैल तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी। गोरखपुर से रात 12:50 बजे खुलेगी और रात 8:45 बजे रांची पहुंचेगी।
[*]
08105 रांची-झंझारपुर स्पेशल
दो से 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी। रांची से रात 10:50 बजे खुलकर अगले दिन शाम 4:00 बजे झंझारपुर पहुंचेगी।
[*]
08106 झंझारपुर-रांची स्पेशल
तीन से 31 मार्च तक चलेगी। झंझारपुर से शाम 6:00 बजे खुलकर अगले दिन दोपहर 12:15 बजे रांची पहुंचेगी।
[*]
08109 सांतरागाछी-दरभंगा स्पेशल
तीन से 31 मार्च तक हर मंगलवार को चलेगी। सांतरागाछी से सुबह 7:30 बजे खुलकर शाम 7:05 बजे दरभंगा पहुंचेगी।
[*]
08110 दरभंगा-सांतरागाछी स्पेशल
तीन से 31 मार्च तक हर मंगलवार को चलेगी। दरभंगा से रात 9:00 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 9:45 बजे सांतरागाछी पहुंचेगी।
Pages: [1]
View full version: होली पर धनबाद होकर चलेंगी रांची-गोरखपुर, झंझारपुर और सांतरागाछी-दरभंगा स्पेशल ट्रेनें