cy520520 Publish time Yesterday 22:27

सिरसा: कालांवाली-रोड़ी रोड पर भीषण हादसा, पेड़ से टकराई कार; चालक की मौत

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/18/article/image/dead-body-(8)-1771435059493_m.webp

कालांवाली-रोड़ी रोड पर भीषण हादसा। फाइल फोटो



संवाद सहयोगी, रोड़ी। कालांवाली-रोड़ी रोड पर मंगलवार देर शाम को हुए एक सड़क हादसे में कार चालक युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। बुधवार को पुलिस ने इत्तेफाकिया कार्रवाई करते हुए शव स्वजन को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार गांव फग्गू निवासी सुदामा अपने पड़ोसी युवक जिसे फौजी बताया जा रहा है, के साथ आई 20 कार में सवार होकर फग्गू से रोड़ी की ओर जा रहा था। रास्ते में अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में चालक सुदामा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। बुधवार को पुलिस ने स्वजन के बयान के आधार पर इत्तेफाकिया कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम उपरांत शव उनके हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Pages: [1]
View full version: सिरसा: कालांवाली-रोड़ी रोड पर भीषण हादसा, पेड़ से टकराई कार; चालक की मौत