Chikheang Publish time 2 hour(s) ago

बेतिया राज जमीन विवाद: नई नियमावली बनाएगी बिहार सरकार, किसानों को मिलेगी राहत

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/18/article/image/Bettiah-Raj-1771421998662_m.webp

बेतिया राज की जमीन विवाद निष्पादन के लिए बन रही नियमावली : विजय सिन्हा



राज्य ब्यूरो, पटना। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार को विधान परिषद में बताया कि बेतिया राज की जमीन (Bettiah Raj Jamin) से जुड़े विवाद के निष्पादन के लिए राज्य सरकार नई नियमावली बना रही है।

इस नियमावली में प्रभावित जमीन मालिकों के लिए सुनवाई की भी व्यवस्था की जा रही है। बंदोबस्ती के मामले में साक्ष्यों के आधार पर दावा पेश करने का अवसर दिया जाएगा।

विधान पार्षद महेश्वर सिंह, सौरभ कुमार, भीसम साहनी, सच्चिदानंद राय, डॉ. संजीव कुमार सिंह, मो. खालीद अनवर और विजय कुमार सिंह ने सदन में इससे जुड़ा ध्यानाकर्षण लाया था।

इसमें कहा गया था कि चंपारण के इलाकों में एसडीएम के स्तर से बेतिया राज की जमीन बताकर किसानों को नोटिस दिया जा रहा है। बंदोबस्त की गई जमीन को भी खाली करने को कहा जा रहा है, जिससे किसानों में भय है।

सदस्यों ने उपमुख्यमंत्री से मांग की कि नियमावली बनाए जाने तक नोटिस न देने का निर्देश दिया जाए। इस पर विजय सिन्हा ने कहा कि वह इस विषय पर अधिकारियों से बात कर विचार करेंगे।

उन्होंने कहा कि बेतिया राज की जमीन से संबंधित विवाद के लिए प्रभावित जिलों के डीएम-कमिश्नर के साथ इस मामले से जुड़े लोगों से भी बैठक कर चर्चा की जाएगी। किसी तरह से घबराने की जरूरत नहीं है।
Pages: [1]
View full version: बेतिया राज जमीन विवाद: नई नियमावली बनाएगी बिहार सरकार, किसानों को मिलेगी राहत