cy520520 Publish time 2 hour(s) ago

बठिंडा प्रदर्शन में जा रहे दो किसान हिरासत में लिए; रिहा करने की मांग को लेकर लगाया धरना, दो घंटे बाद हुए रिहा

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/18/article/image/gurdaspur-farmers-1771415149359_m.webp

डेरा बाबा नानक में थाने के बाहर धरने पर बैठे किसान।



संवाद सूत्र, फतेहगढ़ चूड़ियां। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां की ओर से पिछले नौ माह से जेल में बंद किसानों की रिहाई की मांग को लेकर डीसी कार्यालय बठिंडा के समक्ष लगातार धरना दिया जा रहा है। इसी धरने में शामिल होने से रोकने के लिए पुलिस द्वारा किसान नेताओं को हिरासत में लेने का मामला सामने आया है, जिसके बाद डेरा बाबा नानक में माहौल तनावपूर्ण हो गया।

जानकारी के अनुसार, जब पुलिस जिला प्रधान लखविंदर सिंह मंजियांवाली को हिरासत में लेने के लिए उनके गांव स्थित घर पहुंची तो गांव के किसानों और महिलाओं ने एकजुट होकर पुलिस का विरोध किया। ग्रामीणों के विरोध के चलते पुलिस को बिना कार्रवाई किए वापस लौटना पड़ा।

उधर पुलिस ने किसान नेता गुरबचन सिंह और गुरप्रताप सिंह को हिरासत में लेकर थाना डेरा बाबा नानक ले आई। जैसे ही इसकी सूचना अन्य किसानों को मिली तो जिला प्रधान लखविंदर सिंह की अध्यक्षता में बड़ी संख्या में किसान थाने के बाहर एकत्र हो गए और धरना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें- बठिंडा में कई किसानों को किया गया हाउस अरेस्ट: प्रोटेस्ट से पहले पुलिस का एक्शन,बैरिकेड लगाकर रास्ते किए बंद
किसान थाने के बाहर बैठे

किसानों ने थाने के बाहर बैठकर सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की तथा हिरासत में लिए गए नेताओं की तुरंत रिहाई की मांग की। करीब दो घंटे तक चले धरने के बाद पुलिस ने दोनों किसान नेताओं को रिहा कर दिया, जिसके बाद किसानों ने धरना समाप्त किया। धरने को संबोधित करते हुए किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार किसानों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें- पंजाब में मैरिज पैलेस में घुसकर आप सरपंच गुरबरिंदर सिंह की गोली मारकर हत्या; चचेरा भाई घायल
एसएसपी बठिंडा के खिलाफ कार्रवाई की मांग

उन्होंने कहा कि बठिंडा जिले में बंद किसानों को तुरंत रिहा किया जाए। साथ ही धरने पर जा रहे किसानों पर लाठीचार्ज करने वाले एसएसपी बठिंडा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। गिरफ्तार किसान मजदूर महिलाओं की रिहाई भी प्रमुख मांगों में शामिल रही। धरने को जिला महासचिव दलजीत सिंह, रुपिंदरजीत सिंह मालेवाल, जगमीत सिंह, सिमरजोत सिंह, अमनदीप सिंह, गुरमुख सिंह, हरजिंदर सिंह, प्रभजोत सिंह, बलकार सिंह, गुरप्रीत सिंह, अजीत सिंह, तरसेम सिंह, लवप्रीत सिंह, करनैल सिंह, उत्तम सिंह और जरनैल सिंह सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।

यह भी पढ़ें- जालंधर में पुलिस-गैंगस्टर के बीच मुठभेड़; कौशल चौधरी गैंग का शूटर घायल, मोहाली जिम मालिक हत्याकांड का है आरोपी
Pages: [1]
View full version: बठिंडा प्रदर्शन में जा रहे दो किसान हिरासत में लिए; रिहा करने की मांग को लेकर लगाया धरना, दो घंटे बाद हुए रिहा