CBSE CTET Answer Key 2026: सीटीईटी उत्तर कुंजी ctet.nic.in पर होगी जारी, इन स्टेप्स से कर पाएंगे डाउनलोड
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/18/article/image/CBSE-CTET-Answer-Key-2026-1771414653973_m.webpCTET answer key 2026
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सीबीएसई सीटीईटी पेपर 1 व पेपर 2 का आयोजन 7 एवं 8 फरवरी को देशभर के 140 शहरों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों कर करवाया गया जिसमें लाखों अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। परीक्षा संपन्न होने के बाद अब जल्द ही सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की ओर से प्रोविजनल आंसर की जारी की जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फरवरी के अंतिम सप्ताह तक उत्तर कुंजी आ सकती है। हालांकि, अभी तक बोर्ड की ओर से ऑफिशियल डेट की घोषणा नहीं की गई है।
उत्तर कुंजी से रिजल्ट का लगा सकेंगे अनुमान
सीटीईटी आंसर की जारी होने के बाद परीक्षार्थी प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकेंगे और उसमें दिए किसी उत्तर से संतुष्ट न होने पर आपत्ति भी दर्ज कर पाएंगे। ऑब्जेक्शन दर्ज करने के लिए 1000 रुपये प्रति प्रश्न का भुगतान करना होगा। उत्तर कुंजी द्वारा उम्मीदवार परीक्षा में किये गए प्रदर्शन का आंकलन कर सकेंगे वहीं रिजल्ट का अनुमान भी लगा सकेंगे।
आंसर की इन स्टेप्स से कर पाएंगे डाउनलोड
सीबीएसई की ओर से प्रोविजनल आंसर की जारी होते ही आप नीचे दी जा रही स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से इसे डाउनलोड कर सकेंगे-
[*]स्टेप 1: सीटीईटी आंसर की जारी होते ही परीक्षार्थियों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा।
[*]स्टेप 2: वेबसाइट के होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज में आंसर की से संबंधित एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
[*]स्टेप 3: इसके बाद आपको रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके लॉग इन करना होगा।
[*]स्टेप 4: अब आंसर की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
[*]स्टेप 5: लॉग इन के माध्यम से ही अभ्यर्थी उस पर ऑब्जेक्शन भी दर्ज कर पाएंगे।
https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/18/template/image/CTET-Answer-Key-2026-1771414781829.jpg
पास होने के लिए न्यूनतम कटऑफ
इस परीक्षा को पास करने के लिए अभ्यर्थियों को कैटेगरी के अनुसार न्यूनतम कटऑफ प्राप्त करना अनिवार्य होगा। वर्ग के अनुसार सामान्य (General/ UR) के लिए कटऑफ 60 फीसदी और ओबीसी/ एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी वर्ग के लिए 55 फीसदी निर्धारित है। एग्जाम से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए अभ्यर्थियों को समय समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।
यह भी पढ़ें- HPSC PGT Vacancy 2026: हरियाणा में कंप्यूटर साइंस पोस्ट ग्रेजुएट टीचर के 1672 रिक्त पदों पर आवेदन स्टार्ट, जल्द करें अप्लाई
Pages:
[1]