Chikheang Publish time 2 hour(s) ago

बहादुरगढ़ सिविल अस्पताल में मरीजों को मिली बड़ी राहत, अब मोबाइल पर मिल रही लैब टेस्ट की रिपोर्ट

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/18/article/image/Bahadurgarh-Hospital-1771407858418_m.webp

बहादुरगढ़ का सिविल अस्पताल। जागरण आर्काइव



जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़। सिविल अस्पताल में लैब टेस्ट की रिपोर्ट को लेकर मरीजों को राहत मिली है। व्यवस्था दुरुस्त होने के बाद मरीजाें को मोबाइल पर उनके टेस्ट की रिपोर्ट मिल रही है। ऐसे में उन्हें इस रिपोर्ट के लिए परेशान नहीं हो पड़ रहा।

सिविल अस्पताल में नए व पुराने मिलाकर लगभग एक हजार मरीज रोजाना इलाज के लिए आते हैं। नए मरीजों को लेकर टेस्ट की जरूरत होती है। पुराने मरीजों में से सुधार के बाद डॉक्टरों की ओर से दोबारा टेस्ट की सलाह दी जाती है।

दोनाें ही स्थिति में टेस्ट तो हो जाते हैं, लेकिन उनकी रिपोर्ट को लेकर मरीजों में परेशानी रहती थी, जो अब दूर हो रही है। मैनुअल तरीके से रिपोर्ट हासिल करने में मरीजों के लिए भी परेशानी थी और अस्पताल स्टाफ को भी ज्यादा कसरत करनी पड़ती थी। कई बार रिपोर्ट पत्र गायब भी हो जाते थे।
रोजाना होते हैं 200 से ज्यादा टेस्ट

सिविल अस्पताल में जनरल व एएनसी के मिलाकर 200 से ज्यादा मरीजों के टेस्ट रोजाना होते हैं। अकेले जनरल टेस्ट में ही मरीजों की संख्या 130 के आसपास होती है। यह सामान्य दिनों की स्थिति है। मौसम के हिसाब से टेस्ट करवाने वाले मरीजों की संख्या बढ़ भी जाती है। मोबाइल पर टेस्ट रिपोर्ट से मरीजों को इलाज करवाने में आसानी होती है


मरीजों के मोबाइल पर टेस्ट रिपोर्ट भेजने की व्यवस्था काफी दिनों से रही है। बीच में व्यवस्था में दिक्कत आने के कारण यह प्रक्रिया प्रभावित हो गई थी। इस व्यवस्था को दुरुस्त करवा दिया गया है। जिससे मरीजों को मोबाइल पर ही रिपोर्ट मिलने लगी है।



-

-डॉ. विनय देशवाल, एसएमओ, सिविल अस्पताल, बहादुरगढ़
Pages: [1]
View full version: बहादुरगढ़ सिविल अस्पताल में मरीजों को मिली बड़ी राहत, अब मोबाइल पर मिल रही लैब टेस्ट की रिपोर्ट