cy520520 Publish time 2026-2-18 09:56:46

महोबा में जांच से पहले ही टंकी की मरम्मत, अफसर बोले- काम रुकवा दिया

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/18/article/image/tanki-(1)-1771390106444_m.webp

65 लाख रुपये खर्च कर बनी टंकी में आई थी दरार। जागरण



जागरण संवाददाता, महोबा। जल जीवन मिशन योजना के तहत नगाराडांग में 65 लाख रुपये खर्च कर बनी टंकी में दरारें सामने आने के बाद भी लापरवाही नहीं रुक रही। सोमवार को डीएम गजल भारद्वाज ने तकनीकी जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी, लेकिन जांच शुरू होने से पहले ही मरम्मत होने लगी।

सोमवार दिनभर काम चला और रात में जनरेटर की रोशनी में मजदूर लगे रहे। ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार सुबह भी कुछ देर मजदूर टंकी के ऊपर रहे।

यह भी पढ़ें- Mahoba में 65 लाख की टंकी में पानी भरते ही आई दरार, अखिलेश बोले- भ्रष्टाचार की पाइपलाइन लखनऊ तक

ग्राम प्रधान गायत्री ने सवाल उठाया है कि जब मरम्मत हो जाएगी तो जांच में क्या निकलेगा। एडीएम नमामि गंगे मोइनुद्दीन इस्लाम मामले में कई तरह की बातें कर रहे हैं। इस बीच डीएम ने जिस तकनीकी जांच के आदेश दिए थे, वह अब तक शुरू नहीं हो सकी है।
Pages: [1]
View full version: महोबा में जांच से पहले ही टंकी की मरम्मत, अफसर बोले- काम रुकवा दिया