cy520520 Publish time 2 hour(s) ago

वैशाली में सड़क हादसों में 6 लोग घायल, PHC में डॉक्टर नहीं होने पर परिजनों ने किया हंगामा

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/18/article/image/Vaishali-news-(4)-1771389940152_m.webp

विरोध प्रदर्शन करते लोग। फाइल फोटो



संवाद सूत्र, राघोपुर। वैशाली जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राघोपुर फतेहपुर में बुधवार की सुबह दो अलग-अलग जगह पर हुए सड़क हादसे में करीब घायल आधा दर्जन व्यक्ति को इलाज के लिए लाया गया। पीएचसी में डॉक्टर नहीं रहने के कारण मरीजों का उपचार नहीं होने पर आक्रोशित परिवार वालों ने हंगामा किया।

लोगों ने आरोप लगाया कि सड़क हादसे में घायल होने के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर इलाज के लिए आए हैं, लेकिन यहां कोई डॉक्टर उपलब्ध नहीं है। स्थानीय लोगों ने कहा कि यहां हमेशा इमर्जेंसी में डॉक्टर गायब रहते हैं। जिसके कारण इमरजेंसी में मरीजों का इलाज नहीं हो पता है।
कार्रवाई की मांग

मरीज के स्वजन एवं स्थानीय लोगों ने डॉक्टर पर कार्रवाई करने की मांग की। घायल के परिवार वालों ने बताया कि सड़क हादसे में घायल होने के बाद इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राघोपुर फतेहपुर मरीज को लाया गया, लेकिन यहां डॉक्टर नहीं रहने के कारण घंटों तक मरीज का इलाज नहीं हो सका।

मिली जानकारी के अनुसार, राघोपुर थाना क्षेत्र के खुदगाश गांव में बुधवार की सुबह बाइक और साइकिल की टक्कर में बाइक सवार एवं साइकिल सवार दोनों घायल हो गया। हादसे की सूचना पर राहगीर एवं आसपास के लोग जुट गए।

स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टर नहीं रहने के कारण घंटों तक घायलों का इलाज नहीं हो सका।

सड़क हादसे में पहाड़पुर पूर्वी निवासी रुदल चौधरी के पुत्र कुंदन कुमार एवं फतेहपुर निवासी साइकिल सवार घायल हो गए। जानकारी के अनुसार कुंदन कुमार जिम करने के बाद बाइक से अपने घर जा रहा था इसी दौरान खुदगाश गांव के निकट बाइक और साइकिल की टक्कर हो गई।
बाइक और CNG टेंपो की टक्कर में 4 घायल

जानकारी के अनुसार राघोपुर थाना क्षेत्र के रामपुर श्यामचंद पंचायत के कन्हैया चौक के निकट बाइक और सीएनजी की टक्कर में चार व्यक्ति घायल हो गया। हादसे की सूचना पर राहगीर एवं आसपास के लोग जुट गए।

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राघोपुर फतेहपुर लाया गया। हालांकि डॉक्टर नहीं रहने के कारण घंटों तक घायलों का इलाज नहीं हो सका।

घायल बाइक सवार फतेहपुर निवासी सोनू कुमार शर्मा एवं विक्रम कुमार शर्मा जबकि सीएनजी टेंपो सवार मनीष कुमार एवं मेघन कुमार बताया गया है।

घायल सोनू कुमार शर्मा ने बताया कि बाइक से कन्हैया चौक स्थित अपने दुकान जा रहे थे इसी दौरान बाइक और टेंपो की टक्कर हो गई। वहीं घायल मनीष कुमार और मेघन कुमार सीएनजी टेंपो से कच्ची दरगाह रुस्तमपुर जा रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बीते मंगलवार की रात्रि डॉक्टर मनीष कुमार झा की ड्यूटी थी, बुधवार की सुबह करीब 6:00 बिना किसी डॉक्टर के आए मनीष कुमार अस्पताल से निकल गए।

बुधवार की सुबह से अस्पताल में डॉक्टर निभा कुमारी की ड्यूटी थी। निभा कुमारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं पहुंची थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां डॉक्टर के आने और जाने का कोई समय सीमा निर्धारित नहीं है। हमेशा यहां डॉक्टर गायब रहते हैं। वहीं चिकित्सा पदाधिकारी एवं हेल्थ मैनेजर भी नहीं आते हैं। भगवान भरोसे यह अस्पताल चल रहा है।

इस संबंध में जानकारी के लिए सिविल सर्जन डॉक्टर श्यामनंदन प्रसाद को फोन किया गया तो उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया।

यह भी पढ़ें- लखीसराय: आकाश कुमार और नीतीश कुमार सहित टॉप-10 अपराधियों की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित

यह भी पढ़ें- भागलपुर में मिनी गन फैक्ट्री पर सख्त कार्रवाई : मुख्य आरोपि‍त भागा, पांच पकड़े गए, बंगाल से जुड़ा कनेक्‍शन

यह भी पढ़ें- पटना: एंट्री बंद हुई तो टूट गई उम्मीदें, मसौढ़ी में मैट्रिक परीक्षा से वंचित छात्रा ने की आत्महत्या
Pages: [1]
View full version: वैशाली में सड़क हादसों में 6 लोग घायल, PHC में डॉक्टर नहीं होने पर परिजनों ने किया हंगामा