LHC0088 Publish time 2 hour(s) ago

दिल्ली में बदमाशों ने छात्र को घेरकर फोड़ा सिर, iPhone और सोने की चेन लूटकर फरार; मदद के लिए चिल्लाता युवक

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/18/article/image/Jagran-News-(490)-1771388664369_m.webp

दिल्ली में छात्र को घेरकर मारपीट। एआई जनरेटेड



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में लूट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब करोल बाग इलाके में बैखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े गलगोटिया यूनिवर्सिटी के छात्र को घेरकर मारपीट की और उसका सिर फोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, मारपीट करने के बाद बदमाश उसका आइफोन और सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। वहीं, छात्र मदद की गुहार लगाता रहा लेकिन, कोई उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया। यह घटना सोमवार की बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के नंद नगरी में नाबालिग बेटे के झगड़े में गए पिता के सीने में गोली मारकर कर हत्या

उधर, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। फिलहाल करोल बाग पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Pages: [1]
View full version: दिल्ली में बदमाशों ने छात्र को घेरकर फोड़ा सिर, iPhone और सोने की चेन लूटकर फरार; मदद के लिए चिल्लाता युवक