LHC0088 Publish time 1 hour(s) ago

यूपी पुलिस की रडार पर बिहार के 6 गैंगस्टर, योगी सरकार ने घोषित किया 50 हजार का इनाम

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/18/article/image/Yogi-Adityanath-(3)-1771382743244_m.webp

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, पटना। उत्तर प्रदेश की वाराणसी पुलिस ने वांछित अपराधी और गो-तस्करी में पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट में 54 अपराधियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इसमें छह अपराधी ऐसे हैं, जो बिहार के अलग-अलग जिले के निवासी है।

यूपी पुलिस इन सभी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। साथ ही बिहार पुलिस से भी संपर्क कर रही है। बिहार के जिन छह गो-तस्करों पर इनाम घोषित किया गया है, वह कैमूर, गयाजी, औरंगाबाद, मोतिहारी और रोहतास के निवासी हैं।

सभी इनामी अपराधी उत्तर प्रदेश के चंदौली और गाजीपुर में वांछित है। यूपी पुलिस ने मंगलवार को इनकी सूची जारी कर बताया कि 54 में 50 अपराधी चंदौली जिला से एक वर्ष से वांछित है और गाजीपुर से चार अपराधियों की छह माह से तलाश है।

लगातार छापेमारी के बाद भी इनकी गिरफ्तारी नहीं होने पर अब इनकी सूचना देने पर इनाम घोषित किया गया है। अपराधी राज्य के निवासी है, वहां की पुलिस को भी भेजा गया है।
देशभर के 54 अपराधी

सूची में बिहार के जिन छह गो-तस्करों का नाम सामने आया है, उनमे कैमूर के दुर्गावती के नरैली निवासी सोनू यादव, कैमूर के चैनपुर स्थित निरंजनपुर के भगवान यादव, गयाजी के बोधगया निवासी नसीम खां, औरंगाबाद के रफीकगंज निवासी सनवर खान, मोतिहारी के रामगढ़वा निवासी मुन्ना कुमार और रोहतास के शिवसागर निवासी रमाशंकर है।

जबकि अन्य में ज्यादातार गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, प्रतापगढ़, मुंबई, प्रतापगढ़, शामली, मेरठ, मीरजापुर, हरियाणा, जौनपुर, मुरादाबाद से लेकर सुल्तानपुर के निवासी है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश की पुलिस बिहार पुलिस से लगातार संपर्क में है। बहुत से अपराधियों के संबंध में ठोस सुराग मिले हैं। उनपर शीघ्र ही दबिश देकर गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- पश्चिम चंपारण व भागलपुर में लगाया जा रहा डॉप्लर वेदर रडार, 15 दिन पहले चक्रवात की चेतावनी संभव

यह भी पढ़ें- किशनगंज खनन विभाग में रिश्वतखोरी का मामला, प्रधान लिपिक और परिचारी गिरफ्तार
Pages: [1]
View full version: यूपी पुलिस की रडार पर बिहार के 6 गैंगस्टर, योगी सरकार ने घोषित किया 50 हजार का इनाम