deltin33 Publish time 2026-2-18 07:56:40

प्रतापगढ़ में पुलिस मुठभेड़, ₹50 हजार का इनामी बदमाश अतुल गौड़ गिरफ्तार; पैर में लगी गोली

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/18/article/image/pratapgarh-misc-1771381339496_m.webp

इलाज के दौरान बदमाश।



जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। कोतवाली देहात क्षेत्र के एटीएल ग्राउंड के पास बुधवार भोर पुलिस और 50,000 रुपये के इनामी अंतरजनपदीय बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस मुठभेड़ में अंतरजनपदीय इनामी बदमाश घायल, गिरफ्तार

उसकी पहचान अतुल गौड़ उर्फ राजा पुत्र लहरी, भुपियामऊ थाना कोतवाली देहात प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। उसके खिलाफ सुल्तानपुर, जौनपुर और प्रतापगढ़ में गैंग्स्टर एक्ट, चोरी, लूट, हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी एवं आयुध अधिनियम के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधिकारियों ने राजा प्रताप बहादुर अस्पताल पहुंचकर बदमाश से पूछताछ की। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर का कहना है कि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Pages: [1]
View full version: प्रतापगढ़ में पुलिस मुठभेड़, ₹50 हजार का इनामी बदमाश अतुल गौड़ गिरफ्तार; पैर में लगी गोली