cy520520 Publish time 2 hour(s) ago

नोएडा सेक्टर-62 से 71 तक आज रात से रूट डायवर्जन लागू, वैकल्पिक मार्गों को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने दी एडवाइजरी

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/18/media/image/_Kanpur-Lucknow-Route-Diversion-1771314310786-1771380872037_m.webp

नोएडा सेक्टर-62 से 71 तक रूट डायर्जन लागू। फोटो: सांकेतिक



जागरण संवाददाता, नोएडा। विद्युत निगम की ओर सेक्टर-71 में विद्युत लाइन बदलने का काम कराया जाएगा। हर दिन रात में साढ़े 11 से सुबह पांच बजे तक ये काम होगा। इसके चलते 18 फरवरी से काम पूरा होने तक रूट डायवर्जन रहेगा।

डीसीपी यातायात मनीषा सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कापरेशन की ओर से 220 केवी सेक्टर 20 ग्रेटर नोएडा (पाली) सेक्टर-62 टी ऑफ, द्वितीय सर्किट की डिस्ट्रिब्यूशन लाइन पर जेब्रा कंडक्टर से एचटीएलएस कंडक्टर का तार बदलने का काम हाेना है।

इसके साथ ही नोएडा के डिस्ट्रिब्यूशन नेटवर्क को सुदृढ करने के लिए सेक्टर-71 स्थित कैलाश अस्पताल के सामने डिवाइडर पर स्ट्रिगिंग का कार्य प्रस्तावित है। इसके लिए यातायात को डायवर्ट किया गया है।
यहां पर किया गया है रूट डायवर्जन

[*]एलिवेटेड रोड और सेक्टर-60 चौक से डीएस ग्रुप तिराहा (सेक्टर 67/70) की ओर जाने वाला यातायात सेक्टर-60 चौक से बाएं मुड़कर सेक्टर-59 मेट्रो स्टेशन के पास ममूरा से यू-टर्न करने के बाद सेक्टर-60 अंडरपास से गन्तव्य को जा सकेंगे।
[*]सेक्टर-62 की ओर से डीएस ग्रुप तिराहा (सेक्टर 67/70) की ओर जाने वाला यातायात सेक्टर-60 अंडरपास से होकर गन्तव्य को जा सकेगा।
[*]डीएस ग्रुप तिराहे (सेक्टर 67/70) से सेक्टर-60 अंडरपास चौक की ओर जाने वाला यातायात सेक्टर-71 कैलाश अस्पताल के सामने एक लेन से गन्तव्य को जा सकेगा।

प्रदर्शनी में आने वाले पार्किंग में खड़े करें वाहन

डीसीपी यातायात मनीषा सिंह ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण के उद्यान विभाग की ओर से सेक्टर 33ए स्थित हेलीपैड ग्राउंड शिवालिक पार्क नजदीक शिप्ल हाट में 38वीं नौएडा वार्षिक पुष्प प्रर्दशनी 2026 का आयोजन किया जाना है।

यह प्रदर्शनी 19 से 22 फरवरी तक चलेगी। प्रदर्शनी में आने वाले लोग अपने वाहनों को सार्वजनिक मार्ग पर खड़ा न कर निर्धारित पार्किंग स्थलों में पार्क करें।

यह भी पढ़ें- नोएडा में मौत बनकर झूल रहे बिजली के खंभे, 200 से ज्यादा जर्जर पोल
Pages: [1]
View full version: नोएडा सेक्टर-62 से 71 तक आज रात से रूट डायवर्जन लागू, वैकल्पिक मार्गों को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने दी एडवाइजरी