Meerut Metro से छात्र-छात्राओं को होगी आसानी, किस स्टेशन से कितना दूर है आपका कालेज व किस गेट से जाना होगा ठीक?
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/17/article/image/Meerut-Metro-v-1771348444543_m.webpप्रतीकात्मक फोटो
जागरण संवाददाता, मेरठ। मेट्रो के संचालन ने न सिर्फ जाम कम करने की उम्मीद जगाई है, बल्कि स्कूल-कालेज जाने वाले हजारों बच्चों और उनके अभिभावकों की दिनचर्या में बड़ा बदलाव लाने की नींव रख दी है।
शहर के कई प्रमुख स्कूल मेट्रो स्टेशनों के आसपास स्थित हैं। ऐसे में अब छात्र-छात्राएं व संबंधित स्टाफ भारी ट्रैफिक, लंबी जाम की कतारों और असुरक्षित व धूलभरी सड़कों पर आटो या बाइक से जूझने के बजाय मेट्रो से उतरकर पैदल स्कूल पहुंच सकेंगे। या फिर स्टेशन के पास खड़े आटो से आसानी से स्कूल जा सकेंगे।
सुबह सात से नौ बजे तक शहर की सड़कें स्कूल वैन, बसों और निजी वाहनों से भर जाती हैं। मेट्रो के आने से यह दबाव कम होगा। अभिभावकों को प्रतिदिन ट्रैफिक चिंता से राहत मिलेगी और बच्चों को समय पर स्कूल पहुंचने की सुविधा मिल जाएगी। अब 20 से 30 मिनट तक जाम में फंसने वाला सफर 8-10 मिनट की मेट्रो यात्रा में सिमट सकता है।
इससे न केवल समय बचेगा, बल्कि दिन की शुरुआत भी सकारात्मक होगी। दैनिक जागरण इस समाचार में स्टेशनों के आसपास स्थित शिक्षण संस्थानों की दूरी व लगने वाले समय की अनुमानित जानकारी प्रस्तुत कर रहा है।
यह भी बताया गया है कि कौन-सा संस्थान किस गेट से जाना उचित रहेगा ताकि सड़क पार करने का असमंजस न रहे। यानी आप संबंधित गेट से उतरेंगे तो आपको स्कूल की दिशा में जाने के लिए सार्वजनिक परिवहन सेवा भी मिल जाएगी।
मोदीपुरम स्टेशन
[*]स्कूल, गेट संख्या, दूरी, समय
[*]कृषि विश्वविद्यालय, गेट संख्या-1, 1.5 किमी, वाहन से 10 मिनट
[*]शोभित विश्वविद्यालय, गेट संख्या-2, 1.5 किमी, वाहन से 10 मिनट
मोदीपुरम नार्थ स्टेशन
[*]दयावती मोदी एकेडमी,गेट संख्या-1, 200मीटर, पैदल 1 मिनट
[*]जेएस एकेडमी, गेट संख्या-2, 800 मीटर, वाहन से 7-8 मिनट
[*]आइपीएम स्कूल, गेट संख्या-2, 350 मीटर, पैदल 2 मिनट
एमईएस स्टेशन
[*]सेंट मेरीज एकेडमी, गेट संख्या-2, 1.7 किमी, आटो से 10-12 मिनट
[*]दीन दयाल उपाध्याय शिक्षण संस्थान,गेट संख्या-2, 2.8 किमी, 15 मिनट
[*]केंद्रीय विद्यालय डोगरा लाइंस,गेट संख्या-2, 3.2 किमी, 20 मिनट
बेगमपुल स्टेशन
[*]सोफिया गर्ल्स स्कूल,गेट संख्या- 4, 600 मीटर, पैदल 9 मिनट, वाहन 5 मिनट
[*]सेंट जोंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल,गेट संख्या- 4, 650 मीटर, पैदल 9 मिनट, वाहन 5 मिनट
[*]सेंट मेरीज एकेडमी, गेट संख्या- 4, 1.1 किमी, पैदल 16 मिनट, वाहन 7-8 मिनट
[*]नेशनल इंटर कालेज, गेट संख्या-3, 150 मीटर, पैदल 2 मिनट, आटो की आवश्यकता नहीं
[*]एसएसडी ब्वायज इंटर कालेज, गेट संख्या-3, 160 मीटर, पैदल 2 मिनट,आटो की आवश्यकता नहीं
[*]सेंट जोजेफ,गेट संख्या-3,230 मीटर, पैदल 3-4 मिनट, आटो की आवश्यकता नहीं
[*]जीआइसी,गेट संख्या-2, 1 किमी, पैदल 14 मिनट, वाहन 5 मिनट
भैंसाली स्टेशन
[*]सीएबी इंटर कालेज, गेट संख्या-1,350 मीटर, पैदल 5 मिनट
[*]दीवान पब्लिक स्कूल,गेट संख्या-1, 800 मीटर, पैदल 11 मिनट, वाहन से 5 मिनट
[*]जीटीबी स्कूल,गेट संख्या-1, 1.2 किमी, पैदल 17 मिनट, वाहन 5 मिनट
[*]मेरठ पब्लिक गर्ल्स स्कूल, गेट संख्या-1, 1किमी, पैदल 11 मिनट, वाहन 5 मिनट
[*]मेरठ पब्लिक गर्ल्स स्कूल मेन विंग,गेट संख्या-1, 650 मीटर, पैदल 9 मिनट, वाहन 2-3 मिनट
[*]रिषभ एकेडमी,गेट संख्या-3, 1.1 किमी, पैदल 16 मिनट, वाहन 10 मिनट
[*]दर्शन एकेडमी, गेट संख्या-3,1.3 किमी, पैदल 18 मिनट, वाहन 10 मिनट
[*]खालसा गर्ल्स इंटर कालेज,गेट संख्या-3, 550 मीटर, पैदल 8 मिनट
[*]जीआइसी, गेट संख्या-3, 950 मीटर, पैदल 14 मिनट,वाहन 10 मिनट
मेरठ सेंट्रल स्टेशन
[*]त्रिशिला देवी कनोहर इंटर कालेज, गेट संख्या-2,50 मीटर, पैदल 1 मिनट
[*]सरदार पटेल इंटर कालेज,गेट संख्या-2, 900 मीटर, पैदल 15 मिनट, वाहन 5 मिनट
ब्रह्मपुरी स्टेशन
[*]जीआइसी, गेट संख्या-2, 700मीटर, पैदल 10 मिनट, आटो 4-5 मिनट
[*]शहीद मंडल पांडेय कन्या डिग्री कालेज, गेट संख्या-2, 1.1 किमी, पैदल 15 मिनट, वाहन 5-7 मिनट
शताब्दीनगर स्टेशन
[*]दीवान पब्लिक स्कूल, गेट संख्या-2,600 मीटर, पैदल 9 मिनट, वाहन, 4 मिनट
[*]गांधी इंटरनेशनल स्कूल,गेट संख्या-2,1.7 किमी,वाहन से 7-8 मिनट
[*]आइवे इंटरनेशनल स्कूल, गेट संख्या-2,2.5 किमी, वाहन से 15 मिनट
रिठानी स्टेशन
[*]डीएन पालीटेक्निक, गेट संख्या-2,600 मीटर, पैदल 8 मिनट
Pages:
[1]