Chikheang Publish time 2 hour(s) ago

ताई की संपत्ति पर थी गिद्ध दृष्टि: सगे भतीजे ने रची खौफनाक साजिश, एक टोपी ने खोल दिया कत्ल का राज!

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/18/article/image/73083466-1771354850512_m.webp

पूरनपुर के थाना हजारा पुलिस की गिरफ्त में वृद्धा की हत्या आरोपित भतीजा और एक अन्य। स्रोत पुलिस विभाग



संवाद सहयोगी, पूरनपुर। वृद्धा की हत्या उसके ही देवर के बेटे ने घर में मजदूरी करने वाले एक युवक के साथ मिलकर संपत्ति के लालच में की थी। गोद ली गई बेटी को संपत्ति दिए जाने की संभावना पर आरोपित रंजिश मान रहा था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

हजारा थाना क्षेत्र के गांव सिद्धनगर निवासी वृद्ध कमलजीत कौर का शनिवार की रात चारपाई पर शव पड़ा मिला था। उनके मुंह से खून निकल रहा था। चेहरे पर चोटें के निशान थे। बेटी रंजीत कौर और दामाद हरसिमरन सिंह गांव में ही एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वह घर में अकेली थी।

पुलिस पड़ताल में महिला के शव के पास एक टोपी पड़ी मिली जो विजय कुमार कम्बोज निवासी खानपुर तहसील गदरपुर जिला ऊधमसिंहनगर उत्तराखंड की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मृत्यु उनका गला दबने की वजह से सिर की नस फटने से मृत्यु होना पाया गया था।

पुलिस ने हरसिमरन सिंह की तहरीर पर विजय और एक अज्ञात आरोपित पर योजनाबद्ध तरीके से महिला की हत्या करने की प्राथमिकी लिखकर जांच शुरू की। पुलिस ने विजय और महिला के देवर के बेटे सर्वजीत सिंह उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि ताई कमलजीत कौर के कोई पुत्र और पुत्री नहीं थी।

इस कारण उन्होंने अपनी भतीजी रंजीत कौर को बचपन में ही गोद ले लिया। उसकी शादी के बाद रंजीत कौर का पति घर जमाई बनकर रहने लगा। आशंका थी कि ताई दामाद हरसिमरन सिंह के नाम सभी संपत्ति कर देंगी। संपत्ति के लालच में योजनाबद्ध तरीके से विजय कुमार के साथ मौका मिलने पर गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद वह भाग गए।
सर्राफा व्यापारी की हत्या में जेल गया था बिल्लू

वर्ष 2014 में पूरनपुर में एक सर्राफा व्यापारी की सरे शाम कुछ बदमाशों ने दुकान में गोली मारकर हत्या कर दी थी। लाखों रूपये के जेवरात लूट ले गए थे। घटना के अनावरण में सर्वजीत सिंह बिल्लू का भी नाम प्रकाश में आया था। पुलिस ने आरोपित को जेल भेजा था।
बिल्लू के घर मजदूरी कर रहा था विजय

ताई के हत्या आरोपित बिल्लू का सरकारी आवास आया हुआ है। विजय उसके घर मकान निर्माण में मजदूरी करा रहा था। साथ रहने के दौरान दोनों ने हत्या का प्लान बनाया। बिल्लू ने विजय को रुपये और जमीन देने का प्रलोभन दिया। कमलजीत कौर के बेटी और दामाद शादी में जाते ही आरोपितों ने घर में घुसकर महिला की हत्या कर दी।




महिला की संपत्ति विवाद में उसके ही देवर के बेटे ने अपने यहां मजदूरी करने वाले के साथ गला दबाकर हत्या की थी। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

- शरद कुमार यादव, थानाध्यक्ष हजारा





यह भी पढ़ें- सुबह 4 बजे आया मालिक का कॉल और 6 बजे मौत की खबर: पीलीभीत में कर्मचारी की संदिग्ध मौत का क्या है राज?
Pages: [1]
View full version: ताई की संपत्ति पर थी गिद्ध दृष्टि: सगे भतीजे ने रची खौफनाक साजिश, एक टोपी ने खोल दिया कत्ल का राज!