deltin33 Publish time 2026-2-18 00:26:26

भारत मंडपम में आयोजित AI समिट में स्टॉल से गायब हुआ एआई डिवाइस, FIR दर्ज

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/18/article/image/AI-Summit-(1)-1771354856757_m.webp

भारत मंडपम में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े एआई समिट के दौरान चोरी।



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी के भारत मंडपम में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े एआई समिट के दौरान चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मेन वेन्यू से एक अत्याधुनिक एआई डिवाइस किसी ने चोरी कर लिया। मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चोरी की जानकारी कंपनी नीयोसैपियन के सीईओ धनंजय यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिये दी। उन्होंने लिखा कि वह कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। उनकी कंपनी भारत का पहला पेटेंटेड एआइ वियरेबल डिवाइस विकसित कर रही है, जिसे वह एक्सपो में प्रदर्शित करने आए थे।

धनंजय के मुताबिक, प्रधानमंत्री के आगमन से पहले दोपहर करीब 12 बजे सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को सैनिटाइज करना शुरू किया और उन्हें बाहर जाने को कहा गया। शाम करीब छह बजे तक गेट बंद रहे। बाद में जब उनकी टीम दोबारा स्टाल पर पहुंची तो वहां से एआइ डिवाइस गायब मिला।

यह भी पढ़ें- एआई इम्पैक्ट समिट: लोगों को हुई दिक्कतों के लिए अश्विनी वैष्णव ने मांगी माफी
Pages: [1]
View full version: भारत मंडपम में आयोजित AI समिट में स्टॉल से गायब हुआ एआई डिवाइस, FIR दर्ज