अजित पवार प्लेन क्रैश: विमान के रिकॉर्डर क्षतिग्रस्त, सीबीआई जांच की मांग तेज
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/17/article/image/Plane-creshe-PTI-1771348596513_m.webpअजित पवार का प्लेन क्रैश। (पीटीआई)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। विमान दुर्घटनाओं की जांच करने वाली एजेंसी एएआइबी ने मंगलवार को कहा कि बारामती में पिछले महीने दुर्घटनाग्रस्त हुए \“लीयरजेट 45\“ विमान में दो फ्लाइट रिकॉर्डर लगे थे। दोनों रिकॉर्डर दुर्घटना के बाद आग से क्षतिग्रस्त हो गए।
दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआइबी) ने कॉकपिट वायस रिकॉर्डर (सीवीआर) से डाटा प्राप्त करने के लिए विशेष सहायता मांगी है। 28 जनवरी को हुई विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी। यह विमान वीएसआर वेंचर्स का था। एएआइबी के अनुसार एल3- कम्युनिकेशंस द्वारा निर्मित डिजिटल फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर (डीएफडीआर) को फ्लाइट रिकॉर्डर प्रयोगशाला में सफलतापूर्वक डाउनलोड किया गया है।
जांच एजेंसी ने कहा, हनीवेल द्वारा निर्मित कॉकपिट वायस रिकॉर्डर (सीवीआर) की तकनीकी जांच की जा रही है। डाटा पुन: प्राप्त करने में विशेष सहायता के लिए निर्माता देश के मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि से सहायता मांगी गई है। इस मामले में सीवीआर का निर्माण अमेरिका में हुआ है। सभी हितधारकों से अटकलों से बचने का अनुरोध करते हुए एएआइबी ने कहा कि वह व्यापक, साक्ष्य-आधारित जांच सुनिश्चित करने के लिए सभी निर्धारित तकनीकी और प्रक्रियात्मक प्रोटोकॉल का पालन कर रहा है।
फडणवीस से मिलीं सुनेत्रा पवार, सीबीआई जांच की मांग
महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार राकांपा के वरिष्ठ नेताओं सुनील तटकरे, प्रफुल पटेल, हसन मुश्रीफ और बड़े बेटे पार्थ पवार के साथ मंगलवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिली और अजित पवार के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर पत्र सौंपा।
सुनील तटकरे ने कहा, मुख्यमंत्री ने हमें आश्वासन दिया है कि राज्य सरकार इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय से संपर्क करेगी। सरकार ने पहले ही स्वतंत्र एजेंसियों द्वारा जांच शुरू कर दी है।
रोहित पवार ने जांच में 20 दिन की देरी पर उठाए सवाल
एएनआइ के अनुसार राकांपा (शपा) के विधायक रोहित पवार ने विमान दुर्घटना की जांच की धीमी गति पर सवाल उठाया है। रोहित ने एक्स पर पोस्ट किया, दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना के 20 दिन बीत चुके हैं, फिर भी जांच में कोई गति नहीं आई है। क्या यह देरी केवल वीएसआर कंपनी को साक्ष्य नष्ट करने की अनुमति देने के लिए है?
यह सवाल आम नागरिकों के मन में उठ रहा है। जानकारी सामने आई है कि ब्लैक बाक्स क्षतिग्रस्त है, यह दर्शाता है कि जो संभावना मैंने पांच दिन पहले जताई थी, वह सच होती दिख रही है। फिर भी, हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक हमें यह जवाब नहीं मिल जाता कि यह एक दुर्घटना थी या हत्या! उन्होंने यह भी कहा कि वह अगले दो दिनों में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
यह भी पढ़ें- अजित पवार प्लेन क्रैश: उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने की सीबीआई जांच की मांग, साजिश की जताई आशंका
Pages:
[1]