LHC0088 Publish time 2 hour(s) ago

T20 World Cup 2026, Super-8: गत चैंपियन भारतीय टीम सुपर-8 के अपने मुकाबले कहां खेलेगी? जानें तीनों स्‍टेडियम की खासियत

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/17/article/image/skypandyaishan-1771341105826_m.webp

भारतीय टीम सुपर-8 राउंड में तीन टीमों से भिड़ेगी



स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में अब तक धांसू प्रदर्शन किया और ग्रुप ए में रहते हुए जीत की हैट्रिक लगाकर सुपर-8 में क्‍वालीफाई किया। भारत को सुपर-8 में साउथ अफ्रीका, वेस्‍टइंडीज और जिम्‍बाब्‍वे से चुनौती मिलेगी।

सुपर-8 राउंड का प्रत्‍येक मैच महत्‍वपूर्ण होगा क्‍योंकि इनके नतीजे ही सेमीफाइनल की राह तय करेंगे। भारतीय टीम मेजबान होने के नाते खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। वो गत चैंपियन बनकर इस टूर्नामेंट में हिस्‍सा ले रही है। ऐसे में जानते हैं कि भारतीय टीम कब और कहां अपने सुपर-8 के मुकाबले खेलेगी।
1) भारत बनाम साउथ अफ्रीका, अहमदाबाद

भारत सुपर-8 राउंड में अपने अभियान की शुरुआत 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ करेगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में खेला जाएगा। भारत का इस मैदान पर रिकॉर्ड शानदार है। उसने आठ में से छह टी20 इंटरनेशनल मैच जीते हैं।

भारत ने हाल ही में इस मैदान पर साउथ अफ्रीका को द्विपक्षीय सीरीज के दौरान मात दी थी। पता हो कि दोनों टीमों के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 का फाइनल खेला गया था। ऐसे में आगामी मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्‍मीद है।
2) भारत बनाम जिम्‍बाब्‍वे, चेन्‍नई

भारतीय टीम सुपर-8 राउंड में अपना दूसरा मुकाबला जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ खेलेगी। जिम्‍बाब्‍वे ने लीग चरण में ग्रुप बी में ऑस्‍ट्रेलिया को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। भारत और जिम्‍बाब्‍वे के बीच सुपर-8 राउंड का मुकाबला 26 फरवरी को चेन्‍नई के एमए चिदंबरम स्‍टेडियम में खेला जाएगा। इस पिच पर स्पिनर्स को मदद मिलने की उम्‍मीद है। यहां लो स्‍कोरिंग रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है।

भारत ने चेन्‍नई में तीन टी20 इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें से दो जीते। जिम्‍बाब्‍वे के लिए यह मैच इसलिए भी मुश्किल होगा क्‍योंकि वो भारत में अपना पहला मैच खेलेगा। ऐसे में मेजबान टीम को फायदा मिलने की पूरी उम्‍मीद है।
3) भारत बनाम वेस्‍टइंडीज, कोलकाता

भारतीय टीम सुपर-8 राउंड में अपना आखिरी मुकाबला वेस्‍टइंडीज के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्‍स पर 1 मार्च को खेलेगी। भारत का यहां टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड शानदार है। उसने यहां 8 में से सात मैच जीते हैं।

वेस्‍टइंडीज की ईडन गार्डन्‍स पर यादें शानदार हैं। 2016 में इंग्‍लैंड को मात देकर कैरेबियाई टीम ने खिताब जीता था। वेस्‍टइंडीज की टीम ने टूर्नामेंट की शुरुआत में यहां दो मैच जीते, जिससे उसे परिस्थितियों में ढलने में मदद मिली।

यह भी पढ़ें- IND vs NED: \“बुमराह-अभिषेक को आराम नहीं\“, सुपर-8 से पहले अहमदाबाद में \“फाइनल\“ की तैयारी करेगी टीम इंडिया

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: भारतीय टीम सुपर-8 में इन 3 तगड़ी टीमों से भिड़ेगी, ऑस्‍ट्रेलिया के बाहर होने के बावजूद बढ़ी टेंशन
Pages: [1]
View full version: T20 World Cup 2026, Super-8: गत चैंपियन भारतीय टीम सुपर-8 के अपने मुकाबले कहां खेलेगी? जानें तीनों स्‍टेडियम की खासियत