deltin33 Publish time 1 hour(s) ago

सोनभद्र में तेंदू के पेड़ से बेल्ट के सहारे लटका मिला किशोर का सिर, जंगली जानवर खा गए धड़

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/17/article/image/dead-1771330445182_m.webp

सोनभद्र जंगल में मिला लापता किशोर का सिर, धड़ को जंगली जानवरों ने खाया।



जागरण संवाददाता, सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के कोटा ग्राम पंचायत के पतगढ़ी टोला के जंगल में मंगलवार को दोपहर बाद जवारीडाड़ गांव निवासी 16 वर्षीय मंगल प्रसाद का सिर संदिग्ध परिस्थितियों में बेल्ट के सहारे तेंदू के पेड़ से लटकता मिला। उसका धड़ नहीं मिला। वहां धड़ के अवशेष हड्डियों के रूप में मिले।

मृतक की पहचान उसके भाई रवि ने वहां मिले कपड़े से की है। वह 19 फरवरी से लापता था। स्वजन ने उसके गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। आशंका जताई जा रही है कि पेड़ से काफी नीचे लटका होने के कारण उसका धड़ जंगली जानवर नोचकर खा गए हैं। पुलिस के साथ फारेंसिक लैब की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/17/template/image/son-1771330589470.jpg

पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है। तीन भाइयों में मझला मंगल प्रसाद कक्षा आठ पढ़ने के बाद पढ़ाई छोड़ चुका था। वह एक दुकान पर काम करता था और लापता होने के एक माह पूर्व काम छोड़कर घर पर ही रहता था। मृतक के बड़े भाई रवि ने बताया कि 19 जनवरी को घर से नाराज़ होकर मंगला कहीं चला गया था।

उसकी काफी तलाश की गई लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद चोपन थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। चोपन थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मंगल प्रसाद का शव वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग से करीब आठ किमी दूर पतगढ़ी के जंगल में पेड़ से सहारे लटका हुआ मिला है।

मौके पर सिर्फ गर्दन मिली है धड़ नहीं मिला है। शव के धड़ को जंगली जानवर खा गए हैं। केवल सिर, कपड़ा और कुछ दूरी पर हड्डी मिली है। शव को देखने से प्रतीत हो रहा है कि यह करीब बीस से पच्चीस दिन पुराना है। पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
Pages: [1]
View full version: सोनभद्र में तेंदू के पेड़ से बेल्ट के सहारे लटका मिला किशोर का सिर, जंगली जानवर खा गए धड़