LHC0088 Publish time 1 hour(s) ago

प्रयागराज में काला हिरन संरक्षित क्षेत्र की भूमि का होगा सीमांकन, निरीक्षण के बाद मंडलायुक्त ने दिया निर्देश

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/17/article/image/Prayagraj-Blackbuck-Conservation-1771329781500_m.webp

प्रयागराज के काला हिरन संरक्षित क्षेत्र मेजा के चांद खमरिया में दूरबीन से हिरनों को देखतीं मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल।



जागरण संवाददाता, प्रयागराज। यमुनापार स्थित मेजा के चांद खमरिया स्थित कृष्ण मृग संरक्षित क्षेत्र के कुल 126 हेक्टेयर में ग्राम सभा की 88 हेक्टेयर भूमि का सीमांकन होगा। इसके लिए मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने एसडीएम मेजा को निर्देश दिए। वह काला हिरन संरक्षित क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंची थीं।

चांद खमरिया ब्लैक बक रिजर्व कंजर्वेशन की सुरक्षा, संवर्धन एवं समग्र विकास के लिए मंडलायुक्त ने मेजा तहसील में उच्च स्तरीय बैठक भी की। पर्यावरण संरक्षण, वन्यजीव सुरक्षा एवं स्थानीय विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाने को लेकर बैठक में चर्चा हुई। वन विभाग, लघु सिंचाई विभाग, भूमि सुधार विभाग, राजस्व विभाग, ग्राम विकास विभाग, पर्यटन विभाग, इक्रीसैट एवं विश्व वन्यजीव कोष के वरिष्ठ अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने भी विचार व्यक्त किए।

चर्चा का मुख्य केंद्र चांद खमरिया कृष्ण मृग आरक्षित क्षेत्र की स्थापना, विस्तार एवं संरक्षण से संबंधित मुद्दे रहे। डीएफओ अरविंद कुमार यादव ने बताया कि यह क्षेत्र 126 हेक्टेयर भूमि पर घोषित है। उन्होंने क्षेत्र की स्थापना प्रक्रिया, शामिल भूमि के विवरण एवं अब तक की प्रगति पर विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।

मंडलायुक्त ने क्षेत्र के संरक्षण एवं विकास को गति प्रदान करने के लिए एसडीएम को निर्देशित दिए। ग्राम समाज की अन्य उपलब्ध भूमि को शीघ्र चिन्हांकित एवं सीमांकित करने के निर्देश दिए, जिससे ग्राम विकास विभाग द्वारा पूरे क्षेत्र की मजबूत बाउंड्री का निर्माण किया जा सके। जल स्रोतों के विकास के लिए तालाब, चेकडैम व बंधियों के निर्माण के निर्देश दिए। घास के मैदान विकसित एवं पौधारोपण के लिए उपयुक्त पौधे लगाने को कहा।

यह भी पढ़ें- पति की मौत के बाद दूसरी शादी कर ली फिर भी लेती रहीं विधवा पेंशन, निराश्रित महिला योजना में फर्जीवाड़ा

यह भी पढ़ें- होली के रंग पेंशन के संग मना सकेंगी, प्रयागराज की 1 लाख निराश्रित महिलाओं को जिला प्रशासन की बड़ी खुशखबरी
Pages: [1]
View full version: प्रयागराज में काला हिरन संरक्षित क्षेत्र की भूमि का होगा सीमांकन, निरीक्षण के बाद मंडलायुक्त ने दिया निर्देश