cy520520 Publish time 2 hour(s) ago

गोरखपुर के पिपराइच रेलवे स्टेशन के बने वेंटिलेशन गुंबद को लेकर विवाद, पूर्व सभासद ने हटाने की मांग की

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/17/article/image/pipraich-(2)-1771322560920_m.webp

नव निर्मित पिपराइच रेलवे स्टेशन। फोटो - वीडियो ग्रैब



संवाद सूत्र, पिपराइच, (गोरखपुर)। नव निर्मित पिपराइच रेलवे स्टेशन की छत पर लगाए गए हरे रंग के वेंटिलेशन गुंबद को लेकर विवाद सामने आया है। नगर पंचायत पिपराइच के पूर्व सभासद सुभाष चंद सिंह ने अधिकारियों को पत्र लिखकर गुंबद हटवाने की मांग की है।

पत्र में उन्हाेंने लिखा है कि यह गुंबदनुमा ढांचा भवन के वेंटिलेशन के नाम पर बनाया गया है, लेकिन इसे लेकर क्षेत्र में असंतोष का माहौल है।

उन्होंने पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक सहित अन्य अधिकारियों को रजिस्टर्ड पत्र भेजा है। चेतावनी दी है कि एक माह में कार्रवाई न होने पर 16 मार्च को स्टेशन परिसर में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

विद्युत बिल के लिए लगाया लोक अदालत, 20 मामले का निस्तारण

विद्युत वितरण खंड कैंपियरगंज की ओर से पीपीगंज नगर के एक मैरेज हाल में विद्युत बिल निस्तारण के लिए लोक अदालत लगाया गया। इसमें कुल 20 मामले आए और सभी का निस्तारण कर दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक फतेह बहादुर सिंह ने विद्युत निगम के लोगों से कहा कि किसानों को तुरंत कनेक्शन दें।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने वाले एक और रोगी ने खोई रोशनी

बिजलेंस द्वारा किसी को टारगेट कर कार्रवाई करना गलत है। ऐसी गलती नहीं होनी चाहिए। ऐसा हुआ तो जिम्मेदार की जबाबदेही होगी। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ शक्तिनगर हरपुर के 33 केवीए विद्युत उपकेंद्र रेलवे की एनओसी मिल गई है।

उन्होंने यह भी कहा कि शासन को 19 करोड़ रुपये का डीपीआर बनवा कर भेजा है। धन आने पर नगर व आसपास के गांवों में तार अंडरग्राउंड कराया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन अधिशासी अभियंता संजय कुमार ने किया। इस अवसर पर एसडीओ अमित आनंद, राघवेंद्र साहू, आषीश शुक्ला, राकेश कुमार, दुर्गेश कुमार यादव, पप्पू कुमार, परमेश्वर लाल, राममनोहर, बीबी लाल, लाल विहारी, मनोज कुमार सिंह, बमभोले शाही, गोपाल सिंह, प्रमोद कुमार गोयल आदि मौजूद रहे।
Pages: [1]
View full version: गोरखपुर के पिपराइच रेलवे स्टेशन के बने वेंटिलेशन गुंबद को लेकर विवाद, पूर्व सभासद ने हटाने की मांग की