cy520520 Publish time 2 hour(s) ago

आज लॉन्‍च होगी Nissan Gravite, बजट एमपीवी सेगमेंट में होगा मुकाबला कड़ा

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/15/article/image/nissan-gravite-mpv-020662-1771158828232_m.webp



ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में निसान की ओर से एसयूवी सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। एसयूवी के साथ ही निर्माता की ओर से पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए आज औपचारिक तौर पर नई एमपीवी के तौर पर Nissan Gravite को लॉन्‍च किया जाएगा। इस एमपीवी में किस तरह की खासियत को दिया जा सकता है। कितना दमदार इंजन मिल सकता है। किस कीमत पर इसे लॉन्‍च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
लॉन्‍च होगी Nissan Gravite

निसान की ओर से भारत में आज नई बजट एमपीवी के तौर पर निसान ग्रेवाइट को लॉन्‍च कर दिया जाएगा। निर्माता की ओर से भारत में ऑफर की जाने वाली यह पहली एमपीवी होगी।
क्‍या होगी खासियत

निर्माता की ओर से इस एमपीवी के डिजाइन की थोड़ी जानकारी दिसंबर 2025 में ही दी गई थी। लेकिन यह जानकारी नहीं दी गई है कि इसमें किस तरह के फीचर्स और इंजन के विकल्‍प दिए जा सकते हैं। इस एमपीवी को CMF-A+ प्‍लेटफॉर्म पर ही बनाया गया है। जिससे यह चार मीटर से कम वाले सेगमेंट में ऑफर की जाएगी।
कैसा होगा डिजाइन

निसान की ओर से ग्रेवाइट एमपीवी में नए LED DRLs, अलग बंपर्स, व्हील डिजाइन, नए कलर ऑप्शन और एक बड़ा फ्रंट ग्रिल दिया जा सकता है।
कैसे होंगे फीचर्स

निर्माता की ओर से इस एमपीवी में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जा सकता है। इसमें 8-इंच टचस्क्रीन, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, रेन-सेंसिंग वाइपर्स, वायरलेस चार्जिंग पैड, कूल्ड ग्लोवबॉक्स जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
कितना दमदार इंजन

निसान की ओर से ग्रेवाइट एमपीवी को एक लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। इसी इंजन को रेनो की ओर से ट्राइवर में भी उपयोग किया जाता है। इस इंजन से एमपीवी को 72 हॉर्स पावर और 96 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिल सकता है। इसके साथ ही इस एमपीवी में पांच स्पीड मैनुअल और पांच स्पीड एएमटी ट्रांसमिशन के विकल्‍प को भी दिया जा सकता है।
कितनी होगी कीमत

निसान की ओर से ग्रेवाइट एमपीवी के लॉन्‍च के बाद ही कीमत की जानकारी मिल पाएगी। लेकिन उम्‍मीद है कि इसे छह लाख रुपये के आस पास की एक्‍स शोरूम कीमत पर लॉन्‍च किया जा सकता है।
किनसे होगा मुकाबला

निर्माता की एमपीवी को बजट एमपीवी सेगमेंट में लॉन्‍च किया जाएगा। इस सेगमेंट में इसका मुकाबला Renault Triber, Maruti Ertiga जैसी एमपीवी के साथ होगा। क्या निसान ग्रेवाइट भारतीय MPV बाजार में अपनी जगह बना पाएगी? हाँ, यह सफल होगी। नहीं, इसे कड़ी चुनौती मिलेगी। Vote Please select atleast one option Vote added succesfully
Pages: [1]
View full version: आज लॉन्‍च होगी Nissan Gravite, बजट एमपीवी सेगमेंट में होगा मुकाबला कड़ा