एआई शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली का कनॉट प्लेस जगमगाया, अतिक्रमण हटाकर की गई विशेष सजावट
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/17/article/image/AI-Summit-1771292129725_m.webpएआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन में आए लोगों को अच्छा महसूस कराने के लिए दिल्ली का दिल कनॉट प्लेस सजधज कर तैयार।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। भारत मंडपम में आयोजित पांच दिवसीय इंडिया-एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन में आए लोगों को अच्छा महसूस कराने के लिए दिल्ली का दिल कनॉट प्लेस सजधज कर तैयार है। उसके गलियारों को रेहड़ी पटरी वालों के अतिक्रमण से मुक्ति दिलाने के साथ ही इमारतों को खूबसूरत लाइटों से जगमग किया गया है, जो हर आने जाने वालों को अच्छा एहसास करा रहा है।
कनॉट प्लेस के इनर सर्कल की इमारतों में रंगबिरंगी लड़ियों के साथ ही सड़क किनारे भी बिजली की लड़ियां लगाई गई है। इसी तरह, खान मार्केट और सरोजनी नगर में भी सजावट के इंतजाम किए गए हैं। ताकि, विदेशी मेहमानों को अच्छा अनुभव हो।
भारत मंडपम के आसपास, स्पिन कोर्ट मेट्रो स्टेशन, बहादुर शाह जफर मार्ग समेत अन्य सड़कों से भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हुई है।
फूलों से सजे द्वार ने किया मेहमानों का स्वागत
समिट के मुख्य केंद्र भारत मंडपम के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। जगह- जगह सशस्त्र बल तैनात हैं। गेट नंबर सात पर प्रवेश के लिए सुबह से ही लोगों की लंबी कतारे लगी रही। इसके अलावा भारत मंडपम के गेट नंबर एक को विशेष मेहमानों के स्वागत के लिए प्रवेश द्वारों को डिजिटल लाइटों और फूलों से दुल्हन की तरह सजाया गया है। यहां आने वाले विदेशी प्रतिनिधि इस पल को अपने फोन में कैद करते नजर आए।
यह भी पढ़ें- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के नीचे बनेगी 3000 वाहनों की पार्किंग, गांधी नगर को मिलेगी जाम से मुक्ति
Pages:
[1]