cy520520 Publish time 1 hour(s) ago

IGI एयरपोर्ट पर आयोजित हुआ मॉक ड्रिल, परखी गई एजेंसियों के बीच तालमेल और रिस्पांस टाइम

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/17/article/image/Mock-1771287578120_m.webp

आईजीआई एयरपोर्ट पर मॉक ड्रिल का आयोजन।



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। देश के सबसे संवेदनशील और व्यस्ततम एयरपोर्ट आइजीआई की सुरक्षा को अभेद्य बनाने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ा मॉक ड्रिल आयोजित किया। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य किसी भी संभावित आतंकी खतरे या आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए विभिन्न एजेंसियों के बीच तालमेल और रिस्पांस टाइम को परखना था।

इस संयुक्त अभ्यास में सीआइएसएफ के साथ-साथ नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी), दिल्ली पुलिस, नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस), दमकल विभाग और मेडिकल टीमों ने हिस्सा लिया। अभ्यास के दौरान एक सिम्युलेटेड थ्रेट पैदा किया गया, जिस पर सभी एजेंसियों ने अपनी-अपनी भूमिका के अनुसार त्वरित कार्रवाई की।

माक ड्रिल में सीआइएसएफ की क्विक रिएक्शन टीम (क्यूआरटी), बम निरोधक दस्ता और के9 (डाग स्क्वाड) यूनिट ने मुख्य भूमिका निभाई। सुरक्षा बलों ने दिखाया कि कैसे बेहद कम समय में आतंकियों या संदिग्ध वस्तुओं को न्यूट्रलाइज कर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है। इस दौरान एनएसजी के कमांडोज और सीआइएसएफ के जवानों के बीच बेहतरीन तालमेल देखने को मिला।

बता दें कि पिछले कुछ महीनों में दिल्ली सहित देश के कई बड़े एयरपोर्ट्स को बम से उड़ाने की फर्जी धमकियां मिली थीं। ऐसे माहौल में सुरक्षा एजेंसियों द्वारा इस तरह का अभ्यास करना काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हाल ही में गणतंत्र दिवस और अंतरराष्ट्रीय दौरों के मद्देनजर भी दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा का स्तर \“\“हाई अलर्ट\“\“ पर रखा गया था। एजेंसियों का मानना है कि इस तरह की ड्रिल से सुरक्षा खामियों को पहचानने और उन्हें समय रहते दुरुस्त करने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें- एपीजे स्कूल विवाद सुलझा, मंत्री सूद बोले- दिल्ली का हर बच्चा अपना, सरकार उनके साथ खड़ी; AAP पर बोला हमला
Pages: [1]
View full version: IGI एयरपोर्ट पर आयोजित हुआ मॉक ड्रिल, परखी गई एजेंसियों के बीच तालमेल और रिस्पांस टाइम