Chikheang Publish time 1 hour(s) ago

Meerut Metro Fare: मोदीपुरम से मेरठ साउथ स्टेशन तक हो सकता है 60 रुपये किराया

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/17/article/image/namo_bharat-1771269971905_m.webp

प्रतीकात्‍मक फोटो



जागरण संवाददाता, मेरठ। नमो भारत व मेरठ मेट्रो के शुभारंभ की तिथि तय होने के बाद अब सबसे अधिक उत्सुकता यह जानने की है कि आखिर मेरठ के अंदर किराया क्या रहेगा। यहां यह जान लीजिए अभी मेरठ के अंदर के हिस्से का किराया घोषित नहीं किया गया है।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) की ओर से 21 फरवरी या उससे पहले किराया घोषित किया जा सकता है। फिलहाल यदि मेरठ साउथ स्टेशन से न्यू अशोक नगर तक के किराये पर नजर डालें तो प्रति किमी के हिसाब से किराया 2.60 रुपये है। इस हिसाब से मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक किराया लगभग 60 रुपये हो सकता है। किराये की यही दर मेट्रो पर भी लागू हो सकती है।

वर्तमान में मेरठ साउथ से न्यू अशोक नगर तक ट्रेन संचालित हो रही है। इसमें एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक का औसत किराया 20 रुपये है। हालांकि यह फार्मूला सभी स्टेशनों के बीच लागू नहीं होता।

जैसे मेरठ साउथ से मोदीनगर नार्थ के बीच का किराया 30 रुपये है। यही नहीं साहिबाबाद से आनंद विहार के बीच भी 30 रुपये है। ऐसे में दो स्टेशनों के बीच किराया 20 से 30 रुपये तक हो सकता है।

यह भी पढ़ें- Rapid Rail Meerut: ऐसे पूरा हुआ 2010 से 2026 तक का सफर, हर दिन औसतन एक लाख से अधिक लोग करेंगे यात्रा
22 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शुभारंभ

आगामी 22 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नमो भारत ट्रेन के बचे हुए हिस्से (मेरठ साउथ से मोदीपुरम व न्यू अशोक नगर से सराय काले खां तक के लिए) और मेरठ मेट्रो का शुभारंभ करेंगे। 82 किमी के इस कारिडोर पर नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो दोनों चलेंगी।

यह भी पढ़ें- Meerut Metro का 22 फरवरी को शुभारंभ करेंगे प्रधानमंत्री, DIG-SSP ने की इंतजामों की समीक्षा
Pages: [1]
View full version: Meerut Metro Fare: मोदीपुरम से मेरठ साउथ स्टेशन तक हो सकता है 60 रुपये किराया