यूपी के इस शहर में विकास बना आफत! ओवरब्रिज के चक्कर में नहीं पहुंची दमकल, स्थानीय लोगों ने ऐसे पाया आग पर काबू
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/17/article/image/10brc_m_2_10022026_500-1771276071720_m.webpप्रतीकात्मक चित्र
जागरण संवाददाता, बरेली। लाइन पार मठिया की बस्ती में छोटे सिलिंडर की वजह से एक घर में आग लग गई। मुहल्ले के लोगों में चीख पुकार मच गई फायर ब्रिगेड को सूचना दी लेकिन फाटक का रास्ता बंद होने की वजह से वह नहीं पहुंच सकी। किसी तरह स्थानीय लोगों ने ही आग पर काबू पाया। किसी ने पानी फेंका तो कोई अपनी दुकान से आग बुझाने के यंत्र निकाल लाया। इस पूरे घटनाक्रम में एक युवक झुलस भी गया है। घटना के बाद लोगों का गुस्सा फूटा कि ओवरब्रिज निर्माण के दौरान कार्यदायी संस्था ने कोई सर्विस रोड नहीं बनाया है।
फरीदपुर में पीतांबरपुर रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। जिसे सेतु निगम और रेलवे कर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना हैं कि रेलवे क्रासिंग से आगे ही मठिया मुहल्ला एक बड़ी बस्ती है। इस बस्ती निवासी उदित प्रताप सिंह के घर में छोटे सिलिंडर में अचानक आग लग गई।
घर के अंदर धमकों की आवाज से पूरा मुहल्ला डर गया। इस घटना में मनीष कुमार नाम का एक युवक भी झुलस गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायरब्रिगेड की टीम को सूचना दी मगर क्रासिंग पर ओवर ब्रिज बनने की वजह से टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ओवरब्रिज निर्माण के दौरान वहां पर कोई सर्विस रोड नहीं बनाया गया जिससे आपातकालीन वाहनों को आने में समस्या न हो।
मजबूरी में लोगों को कई किलोमीटर घूमकर गौसगंज मार्ग से आना-जाना करना पड़ता है। स्थिति यह है कि क्रासिंग से गुजरने वाला पूरा ट्रैफिक गौसगंज मार्ग पर डायवर्ट कर दिया गया है जिसकी वजह से वहां पर हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। सोमवार को भी यही हुआ आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी गौसगंज मार्ग से आने को चली तो जाम में फंस गई।
इतनी देर में लोगों ने स्वयं ही आग पर काबू पा लिया। इसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी वापस हो गई। इस घटना के बाद से मुहल्ले के लोगों में गुस्सा भी है और चिंता भी। सभी ने मांग रखी है कि निर्माण के दौरान वहां पर सर्विस रोड बनाया जाए ताकि किसी को कोई समस्या न हो। अन्यथा की स्थिति में आगे कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। उसकी जिम्मेदारी लेने वाला कोई नहीं होगा।
यह भी पढ़ें- UP Encounter: बरेली में पुलिस और डकैतों के बीच बड़ी मुठभेड़, 2 बदमाशों के पैर में लगी गोली, 4 दबोचे गए
Pages:
[1]