द्वारका हिट एंड रन मामले में सोशल मीडिया पर छलका मृतक की मां का दर्द, न्याय की लगा रही गुहार
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/17/article/image/Sahil-ki-maa-1771286745762_m.webpसोशल मीडिया पर छलका मृतक साहिल की मां का दर्द।
जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। द्वारका में हुई सड़क दुर्घटना में एक युवा की मौत से जुड़े मामले में मृत युवक की मां की आपबीती से जुड़ा वीडियो पोस्ट इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। इस पोस्ट में हादसे का शिकार हुए युवक की मां इन्ना माकन ने सिस्टम और आरोपित के खिलाफ अपना गुस्सा और दुख जाहिर किया है। वीडियो पोस्ट में जिसमें वे रोते हुए न्याय की गुहार लगा रही हैं, लाखों व्यूज, हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। हजारों की संख्या में इनके पोस्ट को रीपोस्ट किया जा रहा है।
पोस्ट में कहती हुई नजर आ रही हैं कि मेरा बेटा अपनी मेहनत से अपनी दुनिया बना रहा था, लेकिन किसी की एक पल की लापरवाही और रसूख की रफ्तार ने मेरा घर उजाड़ दिया। क्या किसी की जान की कीमत इतनी सस्ती है? इन्ना माकन टूटे हुए दिल से कह रही हैं कि मैंने अपने बेटे को 23 साल अकेले एक सिंगल मदर के रूप में पाला था।
मैं हेल्पलेस मदर हूं: साहिल की मां
वह कह रही हैं कि मेरा बेटा बहुत टैलेंटेड, मेहनती और होनहार लड़का था। उसका सपना मैनचेस्टर जाना था, लेकिन एक स्कार्पियो ने उसे बेरहमी से मार डाला।उनका आरोप है कि चालक बिना लाइसेंस के था, उसकी बहन के साथ स्पीड पर फन रील्स बना रहे थे। वीडियो में वे कह रही हैं कि मैं हेल्पलेस मदर हूं, मेरे बेटे की जान चली गई, लेकिन न्याय कहां है? मैं लोगों से अपील करती हूं कि मेरी मदद करें, न्याय दिलवाएं।
जानकारी के अनुसार यह घटना तीन फरवरी को द्वारका सेक्टर 11 की है। एक स्कार्पियो ने पहले एक टैक्सी को टक्कर मारी, फिर साहिल की बाइक को कुचल दिया। साहिल की मौके पर मौत हो गई।
यह भी पढ़ें- दहेज के 5.51 लाख ठुकराए, एक रुपए लेकर दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर ने पेश की मिसाल
Pages:
[1]