Chikheang Publish time Yesterday 23:26

छत्तीसगढ़ में पकड़े गए झज्जर के दो युवक, चर्चा का विषय बनी गिरफ्तारी; गेट परीक्षा में हाईटेक सेंधमारी

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/16/article/image/arrest-(7)-1771264702103_m.webp

छत्तीसगढ़ में पकड़े गए झज्जर के दो युवक। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, झज्जर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गेट परीक्षा के दौरान हाईटेक नकल गिरोह के भंडाफोड़ और झज्जर जिले के दो युवकों की गिरफ्तारी ने सबको हैरान कर दिया है। सोमवार सुबह जैसे ही स्थानीय लोगों को इस मामले की जानकारी मिली, पूरे क्षेत्र में यह घटना चर्चा का विषय बन गई।

रायपुर पुलिस की सूचना के बाद दोनों युवकों के स्वजन स्थिति का जायजा लेने के लिए छत्तीसगढ़ रवाना हो गए हैं। गिरफ्तार किए गए युवकों में सुमित को कंप्यूटर का गहरा जानकार बताया जा रहा है। सुमित का परिवार आर्थिक रूप से काफी साधन संपन्न है और वह बहादुरगढ़ में प्रापर्टी डीलिंग के साथ-साथ कंस्ट्रक्शन का कार्य भी करता था।

वहीं, दूसरा आरोपित दर्शन केवल दसवीं पास है और एक सामान्य किसान परिवार से संबंध रखता है। दर्शन के पिता सुरेंद्र खेतीबाड़ी के साथ बहादुरगढ़ में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं।
गांव में शरीफ छवि, रायपुर में हाईटेक खेल

ग्रामीणों के लिए दर्शन की संलिप्तता किसी झटके से कम नहीं है। गांव के लोगों का कहना है कि दर्शन का व्यवहार हमेशा सामान्य और शरीफ रहा है। कुछ समय पहले तक वह बहादुरगढ़ में ट्रैक्टर चलाता था और आज तक उसके खिलाफ कोई शिकायत नहीं सुनी गई।

वह प्रापर्टी के काम में सुमित का सहयोग करता था, लेकिन वह इतने बड़े इस स्तर की परीक्षा में हाईटेक नकल गिरोह का हिस्सा बनेगा, इसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।
जांच के घेरे में उठे कुछ गंभीर सवाल

[*]- मास्टरमाइंड कौन? सुमित कंप्यूटर का जानकार है और दर्शन महज दसवीं पास, ऐसे में क्या ये दोनों सिर्फ एक मोहरे (टूल) के रूप में इस्तेमाल हो रहे थे? गिरोह का असली सरगना कौन है?
[*]- नेटवर्क का विस्तार: बहादुरगढ़ और झज्जर से रायपुर तक इस गिरोह के तार कैसे जुड़े? क्या हरियाणा के अन्य युवक भी इस हाईटेक सिंडिकेट का हिस्सा हैं?
[*]- वित्तीय लेनदेन: इस नकल कांड के पीछे कितने रुपये का सौदा हुआ था?
Pages: [1]
View full version: छत्तीसगढ़ में पकड़े गए झज्जर के दो युवक, चर्चा का विषय बनी गिरफ्तारी; गेट परीक्षा में हाईटेक सेंधमारी