cy520520 Publish time Yesterday 23:26

रोहतक पोलंगी दोहरा हत्याकांड: पूर्व सरपंच और बेटा गिरफ्तार, तीन दिन के पुलिस रिमांड पर

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/16/article/image/arrest-(7)-1771264519459_m.webp

रोहतक पोलंगी दोहरा हत्याकांड: पूर्व सरपंच और बेटा गिरफ्तार। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, रोहतक। जिले के आइएमटी थाना क्षेत्र के गांव पोलंगी में 13 फरवरी को हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूर्व सरपंच रणधीर और उसके बेटे अमित को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे कर्मबीर उर्फ बुल्ला और उसके भाई कुलदीप की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी रंजिश और एक नाबालिग लड़की को भगा ले जाने के शक से जुड़ा बताया गया। मृतकों के बड़े भाई जगमेंद्र उर्फ नान्हा पर आरोप था, जो घटना के समय घर पर नहीं था। पुलिस के अनुसार दोनों भाइयों पर लाठी-डंडों और ईंटों से हमला किया गया। मामले की जांच जारी है।
Pages: [1]
View full version: रोहतक पोलंगी दोहरा हत्याकांड: पूर्व सरपंच और बेटा गिरफ्तार, तीन दिन के पुलिस रिमांड पर