Chikheang Publish time 1 hour(s) ago

यूपी पुलिस ने नशीली सीरप मामले में तीन लोगों को किया गिरफ्तार, वाराणसी से दबोचे गए आरोपित

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/16/article/image/C-250-1-VNS1302-499490-1771251043176-1771251052372_m.webp

चुनार पुलिस ने नशीली सीरप मामले में तीन लोगों को किया गिरफ्तार।



जागरण संवाददाता, चुनार (मीरजापुर)। चुनार क्षेत्र में अगस्त महीने में पकड़ी गए 8374 शीशी नशीले सीरप मामले में एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे तीन आरोपितों को चुनार पुलिस ने सोमवार को वाराणसी के कबीरचौरा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कहीं न कहीं इन आरोपितों के तार भी कोडीन युक्त सीरप के अवैध कारोबार से जोड़कर देख रही है।

सीओ मंजरी राव ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर सिंह ने मुखबिर की सूचना पर वाराणसी के थाना चौक स्थित बुलेटन निवासी प्रथम जायसवाल उर्फ किशन जायसवाल, उज्जवल केशरी तथा वाराणसी के थाना चौक के बेनियाबाग मोहल्ले के अमरजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे लल्ली पाठक उर्फ आकाश, राहुल सेठ व पिंटू उर्फ प्रशांत कसेरा के साथ मिलकर अमरजीत कुमार के की फर्म भैरव मेडिकल खोलकर शिवपुर में गोदाम किराये पर लिए थे।

अलग-अलग स्थानों से कफ सीरप मंगवाकर शिशियों के बैच नंबर मिटाए जाते थे और बिना बिल-बिल्टी के मध्य प्रदेश के व्यापारियों को बेच दिया जाता था, जहां इसका उपयोग नशे के रूप में होता था।

इससे पूर्व 26 अगस्त 2025 को चकगंभीरा के पास डीसीएम ट्रक पर लदा 8374 शीशी ओरेक्स सिरप बरामद कर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था।

उस कार्रवाई में एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया था, जबकि अन्य फरार चल रहे थे।अगस्त 2025 में पुलिस ने करीब 20 लाख रुपये कीमत का सीरप लदे डीसीएम के साथ सुनील कुमार बैरागी को गिरफ्तार किया था। उसने पूछताछ में स्वीकार किया था कि वह अवैध सीरप को राजा तालाब वाराणसी से छिपाकर मध्य प्रदेश के मंडला जनपद ले जा रहा था।


चुनार कोतवाली में नशीले सीरप मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपितों से पूछताछ के दौरान पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। जिस पर पुलिस टीम काम कर रही है। शीघ्र ही मामले में शामिल अन्य आरोपितों के विरुद्ध भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। -मनीष कुमार मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, मीरजापुर।
Pages: [1]
View full version: यूपी पुलिस ने नशीली सीरप मामले में तीन लोगों को किया गिरफ्तार, वाराणसी से दबोचे गए आरोपित