LHC0088 Publish time 2 hour(s) ago

Ajit Pawar Plane Crash: ब्लैक बॉक्स को जांच के लिए भेजा जाएगा देश से बाहर! सरकार ने लिया बड़ा फैसला

महाराष्ट्र के डिप्टी CM और NCP नेता अजित पवार का बीते महीने एक प्लेन क्रैश में निधन हो गया। महाराष्ट्र में ‘दादा’ कहे जाने वाले अजित पवार 28 जनवरी को मुंबई से पुणे के बारामती जा रहे थे, जहां उन्हें एक चुनावी सभा को संबोधित करना था, लेकिन बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान उनका चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया था। इस दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार समेत चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी। अब इस हादसे के बाद विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है। न्यूज18 के रिपोर्ट के मुताबिक, जांच एजेंसियों को ब्लैक बॉक्स मिल गया है, जिससे हादसे की असली वजह का पता लगाने में मदद मिल सकती है।



हादसे के बाद मिला ब्लैक बॉक्स



नागरिक उड्डयन मंत्रालय के वरिष्ठ सूत्रों के मुताबिक, अजित पवार से जुड़े विमान हादसे में शामिल एयरक्राफ्ट का ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है, जबकि एयर इंडिया दुर्घटना के मामले में ऐसा नहीं हो पाया था। हालांकि यह ब्लैक बॉक्स जली हुई हालत में मिला है, इसलिए इसकी विस्तृत तकनीकी जांच जरूरी होगी। अधिकारियों का कहना है कि सरकार एक-दो दिन में आगे की कार्रवाई पर फैसला ले सकती है। जरूरत पड़ने पर क्षतिग्रस्त ब्लैक बॉक्स को खास डेटा रिकवरी के लिए विदेश भी भेजा जा सकता है, ताकि हादसे की सही वजह का पता लगाया जा सके।




संबंधित खबरें
इजरायली टूरिस्ट से गैंगरेप के 3 दोषियों को मौत की सजा, कर्नाटक की अदालत का बड़ा फैसला अपडेटेड Feb 16, 2026 पर 6:49 PM
कॉरपोरेट फाइलिंग में बड़े रिफॉर्म की तैयारी, कॉरपोरेट अफेयर्स मंत्रालय जल्द ही भेजेगा कैबिनेट नोट : सूत्र अपडेटेड Feb 16, 2026 पर 6:04 PM
तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष ने एक्टर विजय की पत्नी से मांगी माफी, इस बयान पर मचा था बवाल अपडेटेड Feb 16, 2026 पर 5:04 PM

हो रही है जांच



इस बीच, नागरिक उड्डयन नियामक डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने विमान की उड़ान योग्यता और उसकी संचालन स्थिति की अलग से जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यह जांच 10 से 15 दिनों में पूरी हो सकती है। जांच अधिकारी ऑपरेटिंग कंपनी द्वारा दिए गए बड़ी संख्या में दस्तावेजों की बारीकी से जांच करेंगे, ताकि यह समझा जा सके कि विमान तकनीकी रूप से सही स्थिति में था या नहीं।



हादसे की असली वजह आएगी सामने!



अधिकारियों का कहना है कि ब्लैक बॉक्स की जांच और डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) की रिपोर्ट, दोनों ही हादसे की असली वजह पता लगाने और आगे की कार्रवाई तय करने में अहम साबित होंगी। 28 जनवरी को पुणे जिले के बारामती के पास हुए इस विमान हादसे में अजित पवार की जान चली गई थी। उनके साथ कैप्टन सुमित कपूर, को-पायलट कैप्टन शांभवी पाठक, पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर विदिप जाधव और फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली की भी मौत हो गई थी। चार्टर्ड लियरजेट 45 बारामती एयरपोर्ट पर उतरने की कोशिश के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।



विमान हादसे की जांच फिलहाल एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) और डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) मिलकर कर रहे हैं। अधिकारी अभी तक दुर्घटना की असली वजह के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दे पाए हैं। उनका कहना है कि जांच प्रक्रिया जारी है और सभी तकनीकी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।
Pages: [1]
View full version: Ajit Pawar Plane Crash: ब्लैक बॉक्स को जांच के लिए भेजा जाएगा देश से बाहर! सरकार ने लिया बड़ा फैसला