cy520520 Publish time 2 hour(s) ago

X Down: फिर ठप हुआ एक्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोड नहीं हो रही फीड, यूजर्स की परेशानी बढ़ी

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/16/article/image/Xidown-1771249977376_m.webp



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ( पूर्व में ट्विटर) के डाउन होने की खबर है। सोमवार शाम करीब 7 बजे से एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह ग्लिच देखने को मिला, जिसकी वजह से यूजर्स की फीड लोड नहीं हो रही थी। इसकी वजह से यूजर्स को फीड चेक करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। इस तकनीकी खामी के चलते यूजर्स को फीट में खाली स्क्रीन देखने को मिल रही थी।

दुनियाभर में इंटरनेट डाउन रिपोर्ट करने वाली वेबसाइट डाउनडिडेक्टर पर भी शाम 7 बजे बाद एक्स के डाउन की रिपोर्ट अचानक बढ़ गए। खबर लिखे जाने तक 34 हजार से ज्यादा यूजर्स एक्स के डाउन होने को रिपोर्ट कर चुके थे। फिलहाल एक्स की ओर से कुछ भी ऑफिशियल डिटेल सामने नहीं आई है।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/16/template/image/Xdown-1771249746656.jpg
Pages: [1]
View full version: X Down: फिर ठप हुआ एक्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोड नहीं हो रही फीड, यूजर्स की परेशानी बढ़ी