cy520520 Publish time 1 hour(s) ago

छेड़छाड़ और मतांतरण के प्रयास के मामले में कल छात्रा का बयान होगा दर्ज, स्कूल के मान्यता की जांच शुरू

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/16/article/image/UP-Crime-News-1771244997316_m.webp



संवाद सूत्र, कौड़िया (गोंडा)। केजीएन पब्लिक स्कूल में मौलवी को बुलाकर छात्र-छात्राओं का ब्रेनवास किए जाने, छात्रा से छेड़खानी, आपत्तिजनक मैसेज भेजने के साथ ही मतांतरण का प्रयास किए जाने के आरोपों की जांच तेज हो गई है। पुलिस ने छात्रा के पिता का बयान दर्ज किया है। मंगलवार को छात्रा का बयान दर्ज किए जाने को लेकर औपचारिकता पूरी की गई है। उधर, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग ने स्कूल की मान्यता को लेकर जांच शुरू कर दी है।

रविवार को मतांतरण व ब्रेनवास किए जाने के विरोध में छात्रों व अभिभावकों ने स्कूल का घेराव कर प्रदर्शन किया था। एक छात्रा के पिता ने दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा कि उनकी बेटी केजीएन पब्लिक स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा है। उसे यह पता नहीं था कि विद्यालय की मान्यता नहीं है।

विद्यालय के प्रबंधक वारिस खां ने यह तथ्य छिपाकर प्रवेश कराया था। उनकी बेटी ने बताया कि स्कूल जाते समय रास्ते में परवेज खान आपत्तिजनक टिप्पणी करता है। इंटरनेट मीडिया के माध्यम से उसे मैसेज भेजता है।

78 आइडी से मैसेज किया

14 फरवरी को परवेज खान 78 आइडी से मैसेज किया गया। 15 फरवरी को उनका बेटा शिकायत करने के लिए स्कूल गया तो वहां सलाहुद्दीन हाफिज, इसराइल, जकीरे, साजिद, अरसद व दस अज्ञात आरोपितों ने लाठी लेकर खदेड़ लिया। उनके बेटे ने कहा कि लव जिहाद फैलाते हो तो सलाहुद्दीन हाफिज ने कहा कि लव जिहाद फैलाएंगे जो करना हो कर लो।

यह भी पढ़ें- विदेश में नौकरी के नाम पर भारतीयों को साइबर स्लेवरी में डालने वाले दो गिरफ्तार, लाओस में करवाते थे ठगी

आरोप लगाया कि प्रबंधक वारिस खां विद्यालय में मौलवी को लाकर छात्र-छात्राओं का ब्रेनवास करने का प्रयास करते हैं। प्रबंधक वारिस खां ने आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि छात्रों को धार्मिक शिक्षा देने का आरोप निराधार है। विद्यालय की कक्षा आठ तक मान्यता है। नौ से 12 तक के छात्रों को कोचिंग दी जाती है। प्रभारी निरीक्षक तेज प्रताप सिंह ने कहा कि छात्रा का बयान लिया जाएगा। प्रबंधन पर लगे आरोपों की भी जांच की जा रही है।


बीईओ को सौंपी जांच

जिला विद्यालय निरीक्षक डा. राम चंद्र ने कहा कि केजीएन पब्लिक स्कूल को किस विद्यालय से संबद्ध कर संचालित किया जा रहा है, इसकी जांच की जा रही है। बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने कहा कि कटरा बाजार के खंड शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
Pages: [1]
View full version: छेड़छाड़ और मतांतरण के प्रयास के मामले में कल छात्रा का बयान होगा दर्ज, स्कूल के मान्यता की जांच शुरू