Chikheang Publish time 1 hour(s) ago

स‍िंगरौली में आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, पिता-पुत्र समेत तीन की मौत

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/16/article/image/accident-1771245035444_m.webp

सोनभद्र में भीषण बाइक टक्कर: पिता-पुत्र सहित तीन की दर्दनाक मौत, एक घायल।



जागरण संवाददाता सिंगरौली (सोनभद्र)। जियावन थाना क्षेत्र के हुमनाडाड़ गांव में रविवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की जान चली गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों मृतक एक ही बाइक पर सवार थे। रात करीब आठ बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान सरौधा निवासी जगन्नाथ सिंह, उनके पुत्र लालदेव सिंह तथा डऊआडोल निवासी तेजबली सिंह के रूप में हुई है। जगन्नाथ और लालदेव पिता-पुत्र थे, जबकि तेजबली उनका साढ़ू बताया गया है। दूसरी बाइक पर सवार अरविंद केवट गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शवों को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है। एसपी मनीष खत्री ने बताया कि प्राथमिक जांच में दोनों बाइकों की सीधी टक्कर से हादसा होना सामने आया है।
Pages: [1]
View full version: स‍िंगरौली में आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, पिता-पुत्र समेत तीन की मौत