LHC0088 Publish time 1 hour(s) ago

अब ज्योति योजना से जगमगाएगा गरीबों का बसेरा, बिहार सरकार लगा रही फ्री सोलर पैनल

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/16/article/image/Free-Solar-Panel-1771233671352_m.webp

अब ज्योति योजना से जगमगाएगा गरीबों का बसेरा



प्रमोद टैगोर, संझौली (रोहतास)। कुटीर ज्योति यानी बीपीएल से जुड़े बिजली उपभोक्ताओं को अब सोलर पैनल के द्वारा मुफ्त में बिजली मिलेगी। विद्युत विभाग इसके लिए ऑनलाइन आवेदन ले रहा है। 28 फरवरी तक सुविधा एप के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इससे अब उपभोक्ताओं को बिजली बिल की चिंता नहीं करनी होगी।

योजना का मकसद गरीब परिवारों को बिजली बिल से राहत देना और ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देना है। सोलर यूनिट लगाने के लिए उपभोक्ताओ के पास करीब 64 वर्ग फीट पक्की छत होनी चाहिए व जगह छायामुक्त भी होनी चाहिए। 1.1 केवीए क्षमता के सोलर पैनल के लिए दो सोलर प्लेट लगेंगे।

सोलर पैनल और इंस्टॉलेशन का पूरा खर्च विद्युत विभाग उठाएगी। उपभोक्ता को अपनी जेब से एक पैसा भी नहीं देना है, बस शर्त यह है कि पैनल लगने के बाद उसकी साफ-सफाई और सुरक्षा (रखरखाव) की जिम्मेदारी उपभोक्ता को खुद उठानी होगी।
क्या है कुटीर ज्योति?

कुटीर ज्योति योजना एक सरकारी योजना है, जिसका उद्देश्य गरीब परिवारों को घरेलू बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराना है। पहले बहुत से गांवों में लोग मिट्टी के दीये, लालटेन या केरोसिन लैंप का इस्तेमाल करते थे। इससे न केवल खर्च बढ़ता था, बल्कि स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए भी खतरा रहता था।
कैसे करें आवेदन?

आवेदन करने के लिये उपभोक्ताओ को अपने मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर से सुविधा एप डाउनलोड करना होगा। एप खोलें और रूफटॉप सोलर पैनल स्थापन हेतू सहमित (कुटीर ज्योति) लिंक पर क्लिक करें, तत्पश्चात अपना कंज्यूमर नंबर (सीए नंबर) डालें।

उसके बाद रजिस्ट्रड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा व योजना की जानकारी आएगी। उसपर क्लिक करें। सहमति प्रदान करते समय आवेदक को किसी एक पता प्रमाण पत्र (जैसे आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र आदि) के साथ बीपीएल कार्ड या अन्य पात्रता प्रमाण पत्र जमा करना एवं मांगी गई जानकारी (छत का फोटो या एरिया) भरकर सबमिट कर दें।

जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है वह संबंधित प्रमंडल कार्यालय के सुविधा काउंटर पर या वसुधा केंद्र की मदद ले सकते हैं। विभागीय सुविधा काउंटर पर यह सेवा बिल्कुल ही मुफ्त है।
बिक्रमगंज विद्युत स्टेशन से जुड़े कुटीर ज्योति कनेक्शनधारी

[*]बिक्रमगंज - 3922
[*]दावथ - 3257
[*]दिनारा - 11391
[*]सूर्यपुरा - 1967
[*]संझौली - 2907

क्या कहते हैं अधिकारी?


सरकार बीपीएल धारकों वाले उपभोक्ताओं के छत पर 1.1 केवीए का मुफ्त में सोलर पैनल लगाने जा रही है। इसके लिए बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं से सहमति मांगी है। इससे गरीबों को बिजली बिल भरने के झंझट से मुक्ति मिल जाएगी। - इंद्रदेव कुमार, विद्युत अधीक्षण अभियंता
Pages: [1]
View full version: अब ज्योति योजना से जगमगाएगा गरीबों का बसेरा, बिहार सरकार लगा रही फ्री सोलर पैनल