आरटीई निजी स्कूल नामांकन: भागलपुर में सत्यापन पूरा, 23 फरवरी से आवंटन प्रक्रिया, 10 मार्च तक नामांकन संभव
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/16/article/image/RTE-Private-School-Admissions-Bhagalpur-1771225785939_m.webpशिक्षा का अधिकार। प्रतीकात्मक तस्वीर
जागरण संवाददाता, भागलपुर। शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में नि:शुल्क नामांकन के लिए जिले में इस वर्ष 1441 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इस प्रक्रिया में जिले के 368 निजी विद्यालय शामिल हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अब तक 757 आवेदनों को स्वीकृति दी जा चुकी है, जबकि 645 आवेदन लंबित हैं और 39 आवेदन अस्वीकृत किए गए हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी निर्धारित थी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि 18 फरवरी तक सभी आवेदनों का सत्यापन पूरा कर लिया जाएगा। सत्यापन के उपरांत 23 फरवरी से चयनित विद्यार्थियों को स्कूल आवंटन की प्रक्रिया शुरू होगी। आवंटित विद्यालयों में छात्र 10 मार्च तक नामांकन ले सकेंगे।
[*]भालपुर के 368 स्कूलों में होना है नामांकन
[*]शिक्षा पदाधिकारी के माध्यम से 757 आवेदन हुए एक्सेप्ट 645 है पेंडिंग
[*]भागलपुर में शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में 1441 आवेदन प्राप्त हुए
[*]757 स्वीकृत, 645 लंबित और 39 अस्वीकृत हैं
[*]सत्यापन 18 फरवरी तक पूरा होगा। 23 फरवरी से स्कूल आवंटन शुरू होगा।
[*]नामांकन 10 मार्च तक किया जा सकेगा।
आरटीई के तहत निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटें आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के बच्चों के लिए आरक्षित रहती हैं। इस योजना का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है।
राज्य स्तर पर जारी आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष बिहार के सभी 38 जिलों से कुल 76,544 आवेदन प्राप्त हुए हैं। सर्वाधिक 8874 आवेदन गया से आए हैं। इसके बाद 4627 आवेदन वैशाली, 4454 पटना, 3394 बेगूसराय और 3382 रोहतास से प्राप्त हुए हैं। अन्य जिलों में 3150 आवेदन जहानाबाद, 3094 समस्तीपुर, 2705 मुजफ्फरपुर, 2481 सीतामढ़ी, 2341 नवादा और 2335 सारण से आए हैं।
विभाग का कहना है कि समयबद्ध प्रक्रिया के तहत पारदर्शी तरीके से चयन किया जाएगा, ताकि पात्र बच्चों को निर्धारित समय सीमा के भीतर स्कूलों में प्रवेश मिल सके।
Pages:
[1]