cy520520 Publish time 1 hour(s) ago

ग्रेटर बरेली और रामगंगा नगर में प्लाट लेने का मौका: 136 भूखंडों की नीलामी करेगा बीडीए, 25 फरवरी तक आवेदन

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/16/article/image/plot-demo-1771223522799_m.webp



जागरण संवाददाता, बरेली शहर के रामगंगा नगर आवासीय योजना और ग्रेटर बरेली में भूखंडाें की बिक्री के लिए बीडीए ने अलग-अलग श्रेणियों के 136 भूखंडों की नीलामी का निर्णय लिया है। इसके लिए 25 फरवरी तक का आवेदन मांगा गया है। अधिकारियों के अनुसार भूखंड के साथ शापिंग कांप्लेक्स आदि की भी नीलामी की जाएगी। 26 फरवरी को सुबह 11 बजे से नीलामी की जाएगी।
25 फरवरी तक मांगा गया आवेदन, 26 को होगी नीलामी

बीडीए उपाध्यक्ष डा. मनिकंडन ए. ने बताया कि आवासीय और व्यवसायिक भूखंडों को खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए रामगंगा नगर व ग्रेटर बरेली आवासीय योजना के अलग-अलग सेक्टरों में भूखंड और कामर्शियल कांप्लेक्स को खरीदने का अवसर दिया जा रहा है।
रामगंगा नगर आफिस कांप्लेक्स की भी नीलामी की योजना

बीडीए उपाध्यक्ष डा. मनिकंडन ए. ने बताया कि इसके लिए सेक्टर पांच में कामर्शियल कांप्लेक्स के लिए 101, 112, 147, 151 वर्गमीटर में शोरूम, आफिस, सेक्टर दो में 3254 वर्गमीटर का आफिस भूखंड, सेक्टर 12, सेक्टर 11 पंचवटी इन्क्लेव, 2-ए ग्रेटर बरेली, सेक्टर-आठ ग्रेटर बरेली, सेक्टर-नौ में ग्रुप हाउसिंग भूखंडों के लिए 25 फरवरी तक आवेदन मांगा गया है।

बीडीए उपाध्यक्ष डा. मनिकंडन ए. ने बताया कि इसी तरह डीडीपुरम स्थित पुराना प्राधिकरण कार्यालय भवन को भी नीलामी के जरिए विक्रय करने की योजना है। बीते माह बीडीए की ओर से की गई नीलामी में बड़ी संख्या में दूसरे शहरों के निवेशकों ने हिस्सा लिया था।
Pages: [1]
View full version: ग्रेटर बरेली और रामगंगा नगर में प्लाट लेने का मौका: 136 भूखंडों की नीलामी करेगा बीडीए, 25 फरवरी तक आवेदन