cy520520 Publish time 2 hour(s) ago

आगरा में 70 करोड़ की नकली दवाओं की जांच, खंगाला जाएगा पुडुचेरी कनेक्शन

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/16/article/image/fake-drug-demo-1771213491563_m.webp

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, आगरा। नकली दवा सिंडिकेट में औषधि विभाग की टीम छह महीने बाद गोदामों में रखे 70 करोड़ से अधिक के दवाओं के स्टाक की जांच करेगी। इसमें पुडुचेरी की फर्मों द्वारा सप्लाई की गईं नकली दवाओं को अलग कर सील किया जाएगा। साथ ही पिछले तीन वर्ष में पुडुचेरी की फर्मों से सप्लाई हुई दवाओं की खरीद करने वाली फर्मों का रिकॉर्ड तैयार कर उनकी भी जांच की जाएगी।
पिछले वर्ष अगस्त में औषधि विभाग और एसटीएफ ने छापे के बाद गोदाम किए थे सील

नकली दवा सिंडिकेट के सरगना एके राणा को जेल भेजने के बाद औषधि विभाग की टीम आगे की जांच करेगी। हे मां, बंसल मेडिकल एजेंसी के साथ सहयोगी फर्मों द्वारा पुडुचेरी से खरीदी गई दवाओं की जांच के लिए टीम पुडुचेरी जाएगी। जेल में बंद एके राणा से पूछताछ की जाएगी। वहीं, टीम द्वारा गोदाम को खुलवाकर सील की गईं 72 करोड़ की दवाओं की खरीद बिक्री के रिकार्ड की भी जांच की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद आरोपितों के खिलाफ न्यायालय में वाद दायर किया जाएगा।
छह महीने बाद गोदाम खोलकर दवाओं की जांच

औषधि विभाग और स्पेशल टास्क फोर्स की टीम ने 22 अगस्त को फव्वारा दवा बाजार में हे मां मेडिको और बंसल मेडिकल एजेंसी और उनकी सहयोगी फर्म पर छापा मारा था। पांच फर्म और गोल्डन ट्रांसपोर्ट कंपनी से 28 दवाओं के नमूने लिए थे। दो करोड़ की दवाएं जब्त और 70 करोड़ की दवाएं सीज की गईं थी। वहीं, 28 दवाओं के नमूने लिए गए थे इसमें से 27 दवाओं के नमूने पास हो गए थे।
सील की जाएंगी पुडुचेरी से सप्लाई हुईं दवाएं

मगर, फार्मा कंपनियों ने दवाओं के नकली होने का दावा किया था। जिन दवाओं को सील किया गया था उसमें से बड़ी मात्रा में दवाओं के पुडुचेरी की मीनाक्षी फॉर्मा, श्री अमान फार्मा और परम हाउस से खरीदने के बिल मिले थे। पुडुचेरी में स्थानीय औषधि विभाग की टीम ने मीनाक्षी फॉर्मा, अमन फॉर्मा की नकली दवाओं की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था।
रिकॉर्ड तैयार कर जांच की जाएगी

सहायक औषधि आयुक्त अतुल उपाध्याय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर फर्म संचालकों की मौजूदगी में गोदाम खोल कर दवाओं के रिकार्ड का मिलान किया जा रहा है। जिन दवाओं की सप्लाई पुडुचेरी की फर्मों से हुई हैं उन्हें सील किया जाएगा। साथ ही पिछले तीन वर्षों में पुडुचेरी से सप्लाई दवाओं की बिक्री कहां की गई इसका भी रिकॉर्ड तैयार कर जांच की जाएगी।
इन फर्मों के गोदाम किए गए थे सील

हे मां मेडिको, मोती कटरा, आगरा, श्री राधे मेडिकल एजेंसी, मोती कटरा, बंसल मेडिकल एजेंसी, एमएसवी मेडि प्वाइंट, हॉस्पिटल रोड, ताज मेडिको, मुबारक महल


पुडुचेरी की इन फर्मों से सप्लाई हुई थी दवाएं

न्यू बाबा फार्मा, लखनऊ, पार्वती ट्रेडर्स, लखनऊ, श्री अमान फार्मा, पुडुचेरी, मीनाक्षी फार्मा, पुडुचेरी
Pages: [1]
View full version: आगरा में 70 करोड़ की नकली दवाओं की जांच, खंगाला जाएगा पुडुचेरी कनेक्शन