चेहरा अचानक लगने लगा है बूढ़ा? ये 5 संकेत चीख-चीख कर बता रहे हैं शरीर में हो गई है Collagen की कमी
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/16/article/image/collagen-deficiency--1771213074086_m.webpचेहरे पर दिख रहे हैं कोलेजन की कमी के ये संकेत, तुरंत पहचानें और करें उपाय (Picture Credit- AI Generated)
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कोलेजन एक नेचुरल प्रोटीन है जो शरीर की त्वचा, हड्डियों, मांसपेशियों और जोड़ो को मजबूती और फ्लेक्सिबिलिटी प्रदान करता है। यह स्किन की बाहरी लेयर को भीतर से सपोर्ट करता है और उसे हेल्दी, टाइट व ग्लोइंग बनाए रखता है। उम्र बढ़ने के साथ-साथ शरीर में कोलेजन का उत्पादन धीरे-धीरे कम होने लगता है, खासकर 30 की उम्र के बाद।
इसके अलावा गलत खानपान, स्ट्रेस, धूम्रपान, नींद की कमी, सूरज की किरणों के अधिक संपर्क में आना और प्रदूषण जैसी लाइफ स्टाइल से जुड़ी आदतें कोलेजन को तेजी से कम कर सकती हैं। जब शरीर में कोलेजन की कमी होती है, तो इसका असर सबसे पहले चेहरे की स्किन पर स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगता है। यहंत बताए गए लक्षणों के माध्यम से आप कोलेजन की कमी को पहचान सकते हैं। तो आइए जानते हैं इनके बारे में
झुर्रियों और फाइन लाइन्स का दिखना
कोलेजन स्किन को लोच प्रदान करता है। जब इसका लेवल कम होता है, तो स्किन की लोच समाप्त होने लगती है और आंखों, माथे व होंठों के आसपास फाइन लाइन्स और झुर्रियां दिखाई देने लगती हैं।
स्किन का ढीलापन और झुकाव
कोलेजन की कमी से स्किन अंदर से कमजोर पड़ने लगती है, जिससे गालों, जॉलाइन और आंखों के नीचे की स्किन लटकने लगती है और चेहरा उम्र से ज्यादा दिखने लगता है।
ड्राई और बेजान स्किन
कोलेजन स्किन में नमी बनाए रखने में सहायक होता है। जब इसकी कमी होती है, तो त्वचा ड्राय, खुरदरी और बेजान नजर आती है।
https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/16/template/image/collagen-1771213278623.jpg
(Picture Credit- AI Generated)
चेहरे की ग्लो का कम होना
हेल्दी कोलेजन स्किन को नेचुरल ग्लो देता है। ऐसे में जब इसका लेवल घटता है, तो चेहरा थका हुआ और मुरझाया हुआ लगता है।
डार्क सर्कल्स और सूजन
कोलेजन की कमी से आंखों के नीचे की स्किन पतली हो जाती है, जिससे डार्क सर्कल्स अधिक स्पष्ट दिखाई देते हैं और पफीनेस भी बढ़ जाती है।
ओपन पोर्स
त्वचा की कसावट कम होने पर रोमछिद्र यानी पोर्स बड़े दिखने लगते हैं जिससे स्किन की बनावट असमान और उम्रदराज दिखती है।
दाग-धब्बों का जल्दी उभरना
कोलेजन स्किन की रिपेयर और पुनर्निर्माण में मदद करता है। इसकी कमी से स्किन की हीलिंग प्रक्रिया धीमी हो जाती है, जिससे दाग-धब्बे जल्दी उभरते हैं और देर तक बने रहते हैं।
https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/16/template/image/collagen-(1)-1771213310827.jpg
(Picture Credit- AI Generated)
चेहरे की खूबसूरती को बनाए रखने के लिए शरीर में कोलेजन लेवल का संतुलित रहना बेहद जरूरी है। संतुलित आहार, भरपूर पानी, विटामिन-सी युक्त फल, एंटीऑक्सीडेंट्स, योग और स्किनकेयर रूटीन में बदलाव लाकर कोलेजन को नेचुरली बढ़ाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- 30 की उम्र के बाद तेजी से घटने लगता है कोलेजन, आज ही डाइट में शामिल करें 8 चीजें
यह भी पढ़ें- कोलेजन बढ़ाने के लिए महंगे प्रोडक्ट नहीं, डाइट में शामिल करें ये 6 ड्रिंक्स; मिलेगी दमकती त्वचा
Pages:
[1]