cy520520 Publish time 2 hour(s) ago

धनबाद मेयर चुनाव: सिंदरी में झामुमो प्रत्याशी के कार्यालय में लगी आग, साजिश की आशंका

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/16/article/image/Sindri-Fire-Incident-1771212727562_m.webp

अगलगी के बाद दफ्तर का नजारा और इनसेट में चंद्रशेखर अग्रवाल (फाइल फोटो)।



जागरण संवाददाता, सिंदरी (धनबाद)। Dhanbad Mayor Candidate Office Fire: धनबाद मेयर चुनाव में झामुमो समर्थित प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल के सिंदरी के शहरपुरा मैदान के समीप निर्माणाधीन कार्यालय में रविवार की रात आग लग गई। इस कार्यालय का आज सोमवार को उद्घाटन होना था। आग संयोग से लगी या इसके पीछे किसी की साजिश है, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मैदान के पास बांस-बल्ला और कपड़े से अस्थायी टेंट कार्यालय तैयार किया जा रहा था। देर रात अचानक आग की लपटें उठती देख आसपास मौजूद लोगों ने मजदूरों को सूचना दी। मजदूरों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद स्थिति नियंत्रित की गई।

घटना की सूचना मिलते ही प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल ने स्थानीय पुलिस एवं संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया। पुलिस टीम ने पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

प्रत्याशी ने आशंका जताई है कि यह घटना विरोधियों की साजिश हो सकती है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि उनकी जीत की संभावना और लोगों का मिल रहे समर्थन से विरोधी घबड़ा गए हैं।

यह भी पढ़ें- धनबाद के स्टील गेट सब्जी बाजार में भीषण आग से लाखों का नुकसान, कारणों की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Pages: [1]
View full version: धनबाद मेयर चुनाव: सिंदरी में झामुमो प्रत्याशी के कार्यालय में लगी आग, साजिश की आशंका